Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता में ही भगवान ढूंढ लेता है

 बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड नंबर एक बेगमसराय निवासी स्वo महेंद्र पासवान की धर्मपत्नी स्वo सुकुमारी देवी के श्राद्ध के उपरांत बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया 

जिसकी अध्यक्षता जामुन दास ने किया lमुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास महर्षि मेंही विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि बनकर अपने माता पिता को वृद्ध आश्रम पहुँचाकर मंदिर मस्जिद चर्च जाकर भगवान को ढूंढता है l लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता में ही भगवान ढूंढ लेता है l इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक के साथ अध्यात्मिक गुरु बनाना चाहिए l मुख्य वक्ता भागवत कथा प्रवचन कथाकार वकील बिहारी ने अपने प्रवचन तथा भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l विशिष्ट अतिथि मंच के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान की बनाई हुई मूर्ति लड़ता रहता है लेकिन कुम्हार का बना हुआ मूर्ति कभी नहीं लड़ता है, आखिर क्या कारण है l स्वo महेंद्र पासवान जी के पुत्रों डॉ बेचन पासवान, पिंटू पासवान, धीरज पासवान ने सभी अतिथियों को चादर ओढाकर माला पहनाकर सम्मानित किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom