Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हर चौक चौराहों के चाय दुकानों पर जीत-हार की चर्चा जोरों पर ।एग्जिट एवं ओपिनियन पोल पर जिला प्रशासन की रोक। बछवारा, चेड़िया बरियारपुर, साहेबपुर कमाल,वो तेघरा मैं लगभग 70% वोट।

हर चौक चौराहों के चाय दुकानों पर जीत-हार की चर्चा जोरों पर एग्जिट एवं ओपिनियन पोल पर जिला प्रशासन की रोक। बछवारा, चेड़िया बरियारपुर, साहेबपुर कमाल,वो तेघरा मैं लगभग 70% वोट।


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट


 6 नवंबर को बिहार विधानसभा का बेगूसराय जिले में हुए चुनाव के उपरांत अब हर विधानसभा में हर चौक चौराहे के चाय दुकानों में हर दलों के कार्यकर्ताओं की चौकड़ी शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जीत हार की चर्चा में मशगूल दिख रहे हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने दलों के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यकर्ता जीत हार का समीकरण भी बता रहे हैं। भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता स्वर्ण मतदाताओं के साथ ही व्यवसाई वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं की महिला मतदाताओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति रुझान होने के कारण एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं व वैदेशिक नीति को भूना कर मतदान होने की बात कर एनडीए प्रत्याशी की जीत पक्की मान रहे हैं। इतना ही नहीं मतदान में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी अधिक रहने का लाभ भी एनडीए को मिलने की बात बता रहे हैं। वहीं वामपंथी उम्मीदवार की जीत की उम्मीद अपने केडर बोट,माय समीकरण में टूट, अगड़ी जाति में टूट का लाभ मिलने की संभावना पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जबकि सबकी निगाहें 14 नवंबर की होने वाली मतगणना पर टिका हुआ है। जबकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल पर का संचालन ,प्रकाशन अथवा प्रशारन करना जिला प्रशासन द्वारा  पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी तुषार सिंगला के अनुसार यह प्रतिबंध 06 नवंबर के सुबह 7:00 से लेकर अंतिम चरण के मतदान 11 नवंबर की संध्या 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। जबकि प्रथम चरण में हुए बिहार में 64 ,64 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लेकिन बेगूसराय मतदान के मामले में सुबे में सबसे पहले पायदान पर रहा है। जिले में 69,58% मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि निर्वाचन आयोग के साइट पर फाइनल आकरा जारी होने के बाद ही मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है। बताया जाता है कि बेगूसराय में वर्ष 2020 में 61,70% मतदान हुए थे। जिले में सबसे अधिक साहेबपुर कमल विधानसभा में 71,39 प्रतिशत तो शहरी क्षेत्र वाले बेगूसराय विधानसभा में सबसे कम 64, 64% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही तेघरा विधानसभा में 70, 14 %, चेरिया बरियारपुर सेक्टर 70,18%, मटिहानी में 69,47%, बखरी में 68 ,88% मतदाताओं ने अपने मतो का उपयोग किया । बछवारा में -71,22%मतदाताओ ने अपने मतों का उपयोग किया। जबकि हर विधानसभा में जीविका दिदीयो ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न संगठनों की मदद से मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। बताया जाता है कि पिछले दिनों छठ पर्व के अवसर पर प्रवासी लौटे थे। मतदान के चलते वह भी ठहर गए और उन्होंने भी अपने मतों का प्रयोग किया । बढे हुए मतों का प्रतिशत एनडीए को फिर से सत्तासीन करेगा, या फिर सत्ता से बेदखल यह तो 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन मतदान में मतो की प्रतिशत  बढ़ने से तेघरा  वो बछवारा विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं में अपने-आपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूर्ण आशान्वित देखे जा रहे हैं।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom