रामपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का वर्चुअल प्रमाणीकर।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रामपुर का राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से प्रमाणीकरण केंद्र स्तर से नामित प्रेक्षक डॉ. शोला चित्रन एवं शाहीन ए. मंसूरी के द्वारा किया गया।जनवरी माह में संस्थान को राष्ट्रीय प्रमाणीकरण प्राप्त होने के बाद केंद्र स्तर से प्रमाणीकरण हेतु सूचना दी गई थी। इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयारी की गई, जिसमें संस्थान में पदस्थापित पदाधिकारी, कर्मी एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।प्रमाणीकरण के दौरान दोनों प्रेक्षकों ने अलग-अलग लिंक के माध्यम से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मी से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। यह वर्चुअल जांच सुबह 9:30 बजे से संध्या 4:30 बजे तक चली।
निरीक्षण के पश्चात दोनों प्रेक्षकों ने संस्थान की तैयारी, सेवाओं की गुणवत्ता एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही सुझाव दिया कि सेवाओं की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए लाभार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाती रहे।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रतन कुमार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर राजीव रेड्डी, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, सीनियर टेक्नीशियन रणधीर कुमार, नेहा कुमारी, मुन्नी कुमारी, सीमा कुमारी, चांदनी कुमारी, पूजा कुमारी (एएनएम), नूतन कुमारी (आशा फैसिलिटेटर) सहित आशा कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ. रजत आर्यन एवं जिला समन्वयक सह बाहरी आकलन पदाधिकारी डॉ. रतीश रमन के द्वारा आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया गया।







