Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बगरस गुमटी पार गांव में आग से घर जलकर राख,महिला की बची जान

बगरस गुमटी पार गांव में आग से घर जलकर राख,महिला की बची  जान

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा बेगूसराय

बखरी थाना क्षेत्र के बगरस गुमटी पार गांव में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि पीड़ित सुरेंद्र राम की पत्नी ममता देवी घर में खाना बना रही थीं।इसी दौरान किसी कारणवश आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इस हादसे में ममता देवी बाल-बाल बच गईं।घटना के बाद पीड़ित महिला ने बखरी अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करते हुए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने से परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया है और प्रशासन से त्वरित राहत की उम्मीद कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom