**ट्रक ने मोटरसाइकिल सबार को आमने-सामने मारी ठोकर जिसमें मां बेटे की हुई मौत।**
**घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के चांदनी चौक की बताई जाती है।**
**बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
ब् एफसीआई थाना क्षेत्र के एन एच - 31 चांदनी चौक बीहट के समीप एक बेलगाम ट्रक ने वाइक सवार मां और बेटे को कुचल दिया,जिससे मोटरसाइकिल सवारं दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
मृतक की पहचान तेधड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लेग गांव निवासीअरुण यादव की पत्नी 40 वर्षीया विभा देवी और उसके पुत्र 21 वर्षीय गोलु कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। वाइक सवार मां और बेटे दोनों मोकामा की ओर जा रहे थे।
इसी बीच यह दुखद घटना घट गई । एफसीआई थाना अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस लाश को कब्जे में कल पोस्टमार्टम हेतु कार्यवाही में जुट गई है।







