**ड्यूटी पर जाने के क्रम में वाहन के चपेटे में आने से बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल।**
**घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती जियो पंप के पास एनएच-28 की बताई जाती है।**
**बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता। महंत राम जीवन दास
सोमवार की देर रात्रि अपने मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। उसी क्रम में सामने से आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घटना थाना क्षेत्र के मल्टी जिओ पंप के पास न 28 की बताई जाती है। सूचना पाते ही संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकरघायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवायाकरबाया । घायल की पहचान बिहट नगर परिषद के मसलनपुर टोला निवासी विपिन कुमार सिंह के रूप में किया गया है। घायल व्यक्ति सोमवार की देर रात अपनी मोटरसाइकिल नंबर बीआर09 सी 1810 से ग्रेफाइट इंडिया कार्बन फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट ड्यूटी करने जा रहा था, उसी समय अज्ञात वाहन ने उन्हें बुरी तरह रौंदकर फरार हो गया.। घायल फैक्ट्री में ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं.।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फुलवड़िया थाना पुलिस को दिया और पुलिस के सहयोग से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.। घायल व्यक्ति का पैर पूरी तरह कुचला हुआ था और अधिक रक्तस्राव होने के कारण घायल कि स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया हैं ।. फिलहाल घायल पटना के एक अस्पताल में चिंताजनक स्थिति में इलाजरत है.। घायल के परिजन ने फुलवड़िया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।. फुलवड़िया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन मैं जुटी हुई है।


