Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बारो में परम्परागत दीपावली पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।**

बारो में परम्परागत दीपावली पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।

यूको बैंक, बारो की ओर से परम्परागत पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली  मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रबंधक शिव शंकर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के धरोहर हैं।उनके मान सम्मान के साथ साथ बुनियादी समस्याओं का हल करना हमसब  की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित सभी को मिठाई पैकेट देकर शुभकामना दी।वहीं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के जोनल उपाध्यक्ष लाल बहादुर महतो को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। श्री महतो ने बैंक में कर्मचारियों की कमी के कारण ग्राहकों को हो रही परेशानी समेत कई समस्याओं को रखा।उन्होंने कहा कि इस बैंक में रूपनगर,गंगाप्रसाद, अमरपुर,जयनगर, गढ़हारा,रेलवे कॉलोनी, बारो,राजवाड़ा आदि जगहों के हजारों पेंशनर्स हैं।उन्हें यह ब्रांच काफी दूर और स्पेश कम महसूस होता है।

मौके पर सहायक प्रबंधक आशीष कुमार,नेहा कुमारी,राजेश कुमार, अरविंद राय,भुनेश्वर राय,मो सुल्तान,सोनू आदि ने विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom