पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हारा के बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हारा परिवार की ओर से पोषण पखवाड़ा के तहत सामाजिक भागिदारी निभाते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कक्षा पांच के सैकड़ों बच्चों के साथ नारे लगाते हुए रेलवे कॉलोनी गढ़हरा होते हुए राजकीय कृत मध्य विद्यालय गढ़हारा पहुंचे। यहां एचएम सिकंदर कुमार पासवान ने स्वागत किया। छात्रा मन्नू कुमारी, श्वेता कुमारी, मानवी कुमारी,रत्नमाला कुमारी ने वेलकम सॉन्ग एंड क्लैप के माध्यम से अतिथियों को मोहित किया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण आधारित जागरूक किया गया।लोगों ने बच्चों को जंक फूड,पिज्जा, गोलगप्पे आदि ज्यादा न खाने पर जोर दिया।छात्र तारकेश्वर कुमार, अपेक्षा सोनम,श्रृष्टि, जेनियल गुप्ता,अनुराधा कुमारी,अनुष्का कुमारी,
अनंत सूरी ने अपने अपने भाषण प्रस्तुत किए।
नुक्कड़ नाटक में तारकेश्वर कुमार, अतीक्ष राज,अनुराधा कुमारी,ईशा कुमारी,श्रृष्टि,तुषार कुमार,प्रियांशु कुमार ने बेहतर प्रस्तुति दी।
मौके पर केंद्रीय विद्यालय गढ़हारा के एचएम प्रभारी दीक्षा,तृप्ति गुप्ता,रौशन ध्रुव,सोनम कुमारी, गढ़हारा मध्य विद्यालय के सुधीर कुमार वर्मा,अंकिता मिश्रा,कुमारी सुमित्रा, मो खालिद सैफुल्लाह रहमानी,रंजीत कुमार सिंह,किरण कुमारी,सुनील कुमार मंडल आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।


