**बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के सामने में पूर्व विधायक ललन कुंवर ने अपना निर्दलीय रूप में नॉमिनेशन वापस ले लिया।**
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता। तेघरा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने के कारण आक्रोश में पूर्व विधायक पिढौली निवासी ललन कुंवर ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जो अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया था। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जितनी मुंह उतनी बातें होती रही। सोशल मीडिया पर भी यह खबर छाई रही। जिसको लेकर जिला नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने संज्ञान लिया और दोनों नेतृत्व के दबाव के बाद 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई की, निर्दलीय उम्मीदवार ललन कुंवर जनतांत्रिक गठबंधन के कमल फूल के उम्मीदवार रजनीश कुमार के समर्थन में 20 अक्टूबर को अपना नॉमिनेशन वापिस लेंगे,? जिसको लेकर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और जिला नेतृत्व के उपाध्यक्ष सुनील सिंह , भाजपा नेता अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुंवर , कृष्णनंदन सिंह एवं अन्य नेता सुबह करीब 10:बजे पीढौली लल्लन कुंवर जी के आवास पर पहुंच गए। जहां से सभी एक साथ आकर अनुमंडल कार्यालय में गठबंधन के उम्मीदवार रजनीश कुमार के समर्थन में ललन कुंवर ने अपना नॉमिनेशन वापस कर लिया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़दे गई।


