Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बारो मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर अन्न त्याग एवं शरीर त्याग करने की मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक विभाग में मचने लगी है हलचल।

बारो मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर अन्न त्याग एवं शरीर त्याग करने की मामला अब तूल पकड़ने लगा है।

शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक विभाग में मचने लगी है हलचल।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

बरौनी प्रखंड के मध्य विद्यालय बारो को अपग्रेड करने की मांग को लेकर समाज सेवा संघर्ष समिति गढ़हारा के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा अन्न त्याग एवं शरीर त्याग करने की मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व यानी 01 नवंबर, 2025 को विद्यालय परिसर में 96 घंटे का अन्न त्याग और उसके बाद आमरण अनशन शरीर त्याग तक करने की पूर्वसूचना दी जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पूर्व इस तरह की घोषणा किए जाने पर शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक विभाग में हलचल मच गया है। इस संबंध में 10 अक्टूबर को बरौनी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार मध्य विद्यालय बारो पहुंचकर प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के साथ आवेदक श्री वर्मा के साथ सकारात्मक बातचीत की। उन्होंने कहा की मध्य विद्यालय बारो को उत्क्रमण करने यानि हाई स्कूल से लेकर प्लस टू करने के प्रति  सकारात्मक हैं।इस प्रस्ताव को हुए उच्च अधिकारियों को भी भेज दिए हैं। इसलिए आंदोलन  कार्यक्रम को स्थगित करें।वहीं आवेदक समिति अध्यक्ष सह रिटायर्ड शिक्षक श्री वर्मा ने कहा कि  राष्ट्र हित,समाज हित एवं छात्र हित में यह संभव नहीं है।यदि उनकी मांग गलत हैं तो कार्रवाई की जाय ,यदि मांग जायज है तो इसकी पूर्ति की जाय।उन्होंने बताया कि गढ़हरा के दोनो पंचायतो को मिलाकर चार मध्य विद्यालय हैं।लेकिन एक भी हाई स्कूल नहीं है यंहां।यहां के बच्चे प्रतिवर्ष शरणार्थी बनकर दूसरे प्रखंड में स्वाभिमान खोकर स्वतंत्र एवं गरिमामय वातावरण में स्वास्थ विकास का अवसर  खोकर दूर दराज पढ़ाई करने को विवश हैं।बताया जाता है कि लंबे समय से आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा है।लेकिन विभाग उदासीन है।बताया कि वर्तमान वर्ष में 30मार्च को अनशन करना प्रस्तावित था।इस बीच भी डीएम,सीएम,पीएम से लेकर बाल संरक्षण आयोग ,दिल्ली को भी निबंधित पत्र दिया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom