Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जिलाधिकारी तुषार सिंगला के आदेशानुसार बछवारा विधानसभा का डिस्पैच ईबीएम कमिशनिग स्थल के रूप में राधा कृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया का चयन किया गया है।

6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला अधिकारी के आदेशानुसार अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय में बनेगा डिस्पैच सेंटर।



जिलाधिकारी तुषार सिंगला के आदेशानुसार बछवारा विधानसभा का डिस्पैच ईबीएम कमिशनिग स्थल के रूप में राधा कृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया का चयन किया गया है।


वही तेघड़ा विधानसभा के लिए डिस्पैच ईबीएम कमिशनिग के लिए अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय का चयन किया गया है।


जिस विद्यालय एवं महाविद्यालय में 14 नवंबर को वोटो की गिनती की जाएगी, और उसी दिन चुनाव का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

 बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव के मध्ये नजर प्रथम चरण में होने वाले बेगूसराय जिले के बछवारा एवं तेघरा विधानसभा में 06 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने चुनाव कार्य में लगे कोमियो को चुनाव सामग्री का वितरण के लिए बरौनी के राजबाड़ा स्थित अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। जहां से सामग्री रिसीव करने के बाद मतदान कर्मियों को अपने-अपने निर्धारित मतदान केदो तक जाने के लिए वहां   कोषान्ग भी बनाया गया है। जिसको लेकर तेघरा निर्वाचक निबंधन  अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा महाविद्यालय इस स्थित स्पेस सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश कर दिया गया है। वही प्रथम चरण के 6 नवंबर को होने वाले तेघरा एवं बछवारा विधानसभा का चुनाव संपन्न होने पर डिस्पैच, ईबीएम कमिशनिग बछवारा विधानसभा का हर वूथ का  ईबीएम संकलन करके बरौनी स्थित राधा कृष्ण चंमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया के प्रांगण में जमा किया जाएगा। जहां 14 नवंबर को सुबह से उसकी गिनती करके देर शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी। वही तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का हर भूतों का संकलन कर 6 नवंबर को संध्या में अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में ईवीएम मशीन को रखा जाएगा ।जहां 14 नवंबर को करी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटो की गिनती कर देर शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी  जाएगी। जबकि बताया जाता है कि नॉमिनेशन के पहले दिन ही दोनों विधानसभाओं से एक भी उम्मीदवारो का नॉमिनेशन नहीं हो पाया है। राजनीतिक दलों के गठबंधनों की  सीट वो उम्मीदवारों की का फैसला नहीं होने के कारण हर दलों के उम्मीदवार टिकट के लिए अपने-आपने आला नेताओं की आदेश के इंतजार में लाइन लगाए बैठे हैं। संभवतह बताया जाता है कि सोमवार 13 अक्टूबर तक हर दलों के अभ्यर्थियों को टिकट मिल जाने की संभावना जताई जा रही है। टिकट पा जाने के बाद हर दलों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र की दौरे पर निकल जाएंगे, और नॉमिनेशन का कागजात तैयार कर नॉमिनेशन कराएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom