बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेघरा विधानसभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया।
सम्मेलन में गठबंधन के सभी दलों के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा 2025 को लेकर 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर तेघरा विधानसभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार कमल फूल के सिपाही रजनीश कुमार के उम्मीदवारी को लेकर सभी दलों के नेताओं ने एक जुटता पूर्वक उक्त विधानसभा में कमल फूल खिलने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बेगूसराय लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का की बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक सूत्र में बंधा हुआ है। आम जनता का विश्वास ही हमें सफल बना रहा है। एनडीए की एकता ही हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से बिहार में हो रहे विकास को लेकर जनता का विश्वास भी दोनों विकास पुरुष के हाथों को मजबूत करने के लिए एकजुट हो चुके हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व विधान पार्षद भूमि पाल राय, पूर्व विधायक ललन कुंवर सहित गठबंधन के सभी जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सहित प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित थे। सबो ने एक स्वर में कहा की बिहार को विकसित राज बनाना है, कमल फूल को खिलाना है, नया बिहार बनाना है, हमसबको जनता का दुख दर्द मिटाना है, सबों को खुशहाल बनाना है, नया सवेरा लाना है, जातिवाद का भेद मिटाना है, हर किसी में भाईचारा का प्रेम बढ़ाना है। नया बिहार बनाना है।
समाज से छुआ -छूत मिटाना है, मां बहनों को आगे बढ़ाना है।




