श्री कृष्ण जन्म की कथा सहित जन्मोत्सव भी मनाया गया
बरौनी/ बेगूसराय / सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट।
बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालती ग्राम में मंगलवार को नगर परिषद बीहट वार्ड वार्ड नंबर 01 हनुमान मंदिर के नजदीक आयोजित भागवत कथा की चौथे दिन की कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी निकली गई। कथावाचक दुर्गेशा चार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच कहा कि ध्रुव जी महाराज 36 000 वर्षों तक राज्य किया। जिनके वंश में राजा पृथु हुए, उनके चरित्र की वर्णन की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी भगवान की सेवा नहीं करता, तो जिस के मुख से ईश्वर का कभी गुणगान ना हो, वो मुख भी बेकार है, इसलिए भगवान ही सत्य है , उन्हीं को जीवन का आधार बनाकर चलने से इस माया रुपी भवसागर से मुक्ति मिलेगी। समुद्र मंथन, के सूर्यवंश, चंद्रवंश, का विस्तार से वर्णन करते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं में पुरुष ही नहीं बच्चों सहित मां बहनों की संख्या अधिक थी, मौके पर देवनंदन राय, ,राम नंदन राय ,नवीन राय ,अमित कुमार, विजय राय राजेश कुमार सिंह ,राजेश कुमार ,भोला झा , धीरज कुमार ,रणधीर कुमार, मुन्ना कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


