सातो सीटों पर जीत हासिल करेगी महागठबंधन।
बछवारा सच आज तक न्यूज़ संवाददाता पंकज कुमार साहनी
बेगूसराय!भाकपा जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में इंडिया गठबंधन कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक के उपरांत महागठबंधन की कार्यकर्ता कन्वेंशन जिला संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता और भाकपा-माले नेता चन्द्र देव वर्मा के संचालन में हुई। कन्वेंशन में महागठबंधन के भाकपा के कार्यकारी जिला सचिव राजेंद्र चौधरी,अमीन हामजा,शंभू देवा, टुनटुन दास भाकपा-माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, नवल किशोर सिंह,बैजू सिंह,अजय कुमार, कांग्रेस से ब्रजकिशोर सिंह,शांति स्वामी, हारून रशीद,लखन पासवान वीआईपी से जयजयराम सहनी, चन्द्र देव सहनी, आजाद सहनी, आईआईपी आईपी गुप्ता से जिलाध्यक्ष विनोद तांती राजद से महानगर जिलाध्यक्ष शिवजी महतो, महानगर जिलाउपाध्यक्ष महावीर यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सुमन,जिला महासचिव डाक्टर राम कैलाश महतो, युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजू रहमान,जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,जिला प्रधान महासचिव विकास पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष बूटन साह, श्रमिक प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष रामानंद प्रसाद, महानगर महिला जिलाध्यक्ष रीना जायसवाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मकबूल आलम, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन पासवान, महानगर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाक्टर सद्दाम हुसैन,सिल्प कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरूण शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरूण कुमार, अधिवक्ता शशिभूषण कुमार,युवा राजद जिलाउपाध्यक्ष राम उदित यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी तमाम महागठबंधन के नेताओं ने कहा एनडीए सरकार के लुट और झूठ के खिलाफ जनता में व्यापक आक्रोश है। जनता के ध्यान को भटकाने के लिए भाजपा के संपूर्ण स्टार प्रचारक हिन्दू मुस्लिम करने में लगे हुए हैं।हाल में भाजपा के बेगूसराय सांसद भरे मंच से मुस्लिम को हरामखोर कहकर अपमानित करने का काम कर रहे हैं।जो आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उलंघन है। चुनाव आयोग जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्रवाई करे।बीस वर्षों में डबल इंजन की सरकार विकास नहीं किया उल्टे अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चूकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महागठबंधन शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जमीन आवास महंगाई के सवाल पर चुनाव लड़ेंगी और बेगूसराय के सातो सीटों के महागठबंधन के उम्मीदवार के जीत की अपील की।मोहित यादव जिला संयोजक महागठबंधन, बेगूसराय।



