Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News उम्मीदवारों के प्रचार वाहनों पर विरोधी गुटके असामाजिक तत्वों द्वारा हमला होने लगा है

 तेघरा विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख एक हजार छौ सौ उनशठ मतदाता तेरह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विधानसभा में पहली बार नौ हजार यूवा मतदाता अपना- अपना मतदान करेंगे।

उम्मीदवारों के प्रचार वाहनों पर विरोधी गुटके  असामाजिक तत्वों द्वारा हमला होने लगा है



बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट


बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में तेघरा विधानसभा में कुल तीन लाख एक हजार छह सौ उनशठ मतदाताओं द्वारा तेरह उम्मीदवारों को अपना -अपना मत देकर तेरंह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें नए जुड़े युवा मतदाता नौ हजार पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। 

जिनके लिए कुल 339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें शहरी क्षेत्र में 182 केंद्र जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 157 केंद्र है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में तेघरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख वियालिश हजार ,आठ सौ बावन महिला मतदाता है, जबकि एक लाख अनठावन हजार सात सौ नीनावे मतदाता पुरुष है। जो तेरह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

आंकड़ों के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीम राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अशिवन अशोक मृदगल विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अनुसार विधानसभा क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं का अनुपात बेहतर है। और यह दर्शाता है की महिला मतदाताओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। सभी मतदान केदो पर पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रतीक्षालय, प्रकाश एवं सुरक्षा की जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में समान प्रेषक और निर्वाचित अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियो, राजनीतिक दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।

इस क्रम में बताया जाता है कि राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा अपना-अपना प्रचार घर-घर जाकर और मायकिंग के जरिए जोर- शोर से प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में सोशल मीडिया फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ की राष्ट्रीय संगठन के एक प्रचार वाहन पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया। प्रचार वाहन पर पत्थर बाजी एवं चाकू बाजी करने की बात बताई जाती है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। की क्या इस विधानसभा क्षेत्र में फिर से अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। जो मतदाताओं के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom