Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राजकीय कल्पवास मेला का ध्वजारोहण आज

 राजकीय कल्पवास मेला का ध्वजारोहण आज


बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

आदि कुंभस्थली सिमरिया गंगानदी तट पर आज सात अक्टूबर से शुरू होकर 17 नवम्बर तक चलने वाले राजकीय कल्पवास मेला का ध्वजारोहण आज मंगलवार को साधु-संतों व श्रद्धालुओं के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। मिथिला, मगध व अंग क्षेत्र के मिलन स्थल सिमरिया गंगानदी तट पर 41 दिनों तक चलने वाली कल्पवास मेला में साधु-संतों व श्रद्धालुओं के द्वारा पर्ण-कुटीर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।


सिमरिया गंगा तट पर कल्पवास के लिए दो तरह के श्रद्धालु आते हैं जिनमें कुछ पूर्णिमा से पूर्णिमा तक तिथि को मान कल्पवास करते हैं जबकि दूसरे समूह के श्रद्धालु संक्रांति से संक्रांति तक कल्पवास करते हैं। पूर्णिमा से पूर्णिमा तक कल्पवास करने वाले साधु-संत व श्रद्धालु अपने-अपने खालसा शिविर में सात अक्टूबर को ध्वजारोहण करेंगे जो कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा जबकि संक्रांति से संक्रांति मान कल्पवास करने वाले साधु-संत अपने खालसा शिविर में 18 अक्टूबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण करेंगे जो 17 नवम्बर तक चलेगा।

सिमरिया धाम में गंगा तट पर कल्पवास के लिए सोमवार को पहुंची महिलाएं। हिन्दुस्तान ।

वहीं, कई खालसा शिविर के साधु-संतों पूर्णिमा व संक्रांति दोनों को मान लगातार 41 दिनों तक कल्पवास करेंगे। कल्पवास के लिए आने वाले साधु-संतों व कल्पवासियों के द्वारा युद्धस्तर पर खालसा शिविर व पर्ण कुटीर का निर्माण कार्य चल रहा है।

सिमरिया कल्पवास मेला में 125 से अधिक रजिस्टर्ड खालसा शिविर है जिसमें लगभग 20 से 30 हजार साधु-संत व श्रद्धालु अपने-अपने आशियाना में रह कल्पवास करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु सुबह में गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना व

ति 41 दिनों तक तक कल्पवास करेंगे शिविर के साधु-संत

युद्धस्तर पर खालसा शिविर व पर्ण कुटीर का निर्माण कार्य चल रहा है

आरती के बाद खालसा शिविर में संत महात्माओं के द्वारा की जाने वाले श्रीमद्भागवत कथा, श्रीरामचरितमानस, कार्तिक महात्म्य प्रवचन का श्रवण के साथ-साथ भगवान की भजन-कीर्तन में लीन हो जाते हैं। वहीं, शाम में कुंभ सेवा समिति के द्वारा गंगा तट पर वाराणसी आचार्यों के द्वारा की जाने वाली माँ गंगा की महाआरती में शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं के

के लिए जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक जमीन उपलब्ध करवाने के अलावा सफाई, हाईमास्ट लाइट, अस्थाई शौचालय निर्माण व चापाकल गाने का कार्य ही किया गया है। पहले मेला शुरू होने के एक से दो माह पूर्व में ही जिला प्रशासन मेला समिति व साधु-संतों के साथ बैठक करते थे लेकिन इस बार बैठक को लेकर मेला समिति के सदस्यों के आग्रह के बावजूद कई बार बैठक की तिथि टल गई। मेला की तिथि काफी नजदीक आने के बाद बैठक हुई तथा मेला को लेकर दो दिन पूर्व ही मेला का टेंडर हुआ।

मेला आज से, सरकारी टेंट-पंडाल भी नहीं लगे

सिमरिया गंगा तट पर आज अश्विन पूर्णिमा के दिन से कल्पवास मेला शुरू है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा साधु-संतों व कल्पवासियों के लिए मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को लेकर टेंट-पंडाल का निर्माण समेत सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्य सोमवार दोपहर तक शुरू नहीं हुआ है। जबकि, मेला का उद्घाटन आज सात अक्टूबर को ही होने की बात कही जा रही है।

मां गंगा सिमरिया घाट सेवा समिति के महासचिव रामजी झा व महंत हरिकांत शास्त्री ने बताया कि सात अक्टूबर से सिमरिया कल्पवास मेला शुरू है लेकिन अभी तक यहां श्रद्धालुओं के लिए अस्पताल, कंट्रोल रूम, पुलिस को ठहरने के लिए कैप, खोया-पाया केंद्र, उद्घाटन पंडाल, बैरिकेडिंग, वाच. टावर समेत अन्य कार्य निर्माण सोमवार की दोपहर तक भी शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाने, ट्यूब लाइट लगाने, खालसा शिविर में विद्युत कनेक्शन समेत अन्य कार्य लाइट से जगमग हुआ सिमरिया मेला क्षेत्र राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में रविवार की शाम से मेला क्षेत्र में लगाई गई पांच हाईमास्ट लाइट जलने लगी है जिससे पूरे कल्पवास मेला क्षेत्र में दुधिया रोशनी फैलने से कल्पवास के लिए आए साधु-संतों व श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। विदित हो कि कल्पवास क्षेत्र में अंधेरा पसरे रहने समेत अन्य समस्याओं को आपके प्रिय दैनिक 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर प्रकाशित होने के बाद जल संसाधन विभाग के ईई राजीव कुमार व एसडीओ मनीष कुमार ने कड़ी मेहनत कर रविवार को कल्पवास मेला क्षेत्र के हाईमास्ट लाइट को दुरुस्त करवा दिया।बचे हुए हैं। बताया गया कि कल्पवास मेला के लिए साधु-संत व श्रद्धालुओं पिछले 30 सितंबर से ही आकर टेंट-पंडाल व पर्ण कुटीर की निर्माण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom