बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत परना वार्ड नं.-6 की निवासी स्वर्गीय हरिहर यादव जी की धर्मपत्नी शीला देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) का असामयिक निधन हम सभी के लिए अत्यंत ही दुखद है।
एक वर्ष पूर्व ही उनके पति का देहांत हो चुका था। पांच छोटे बच्चों के पालन-पोषण हेतु वह मवेशी पालन कर रही थीं। किंतु कल खेत में चारा काटने के दौरान सर्पदंश से उनकी मृत्यु हो गई। अब उनके बच्चे पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं।
आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बेगूसराय पिछड़ा/अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार सहनी जी ने उनके प्रीत परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया एवं इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिया
इस अवसर पर
लोजपा रामविलास छात्र उपाध्यक्ष श्याम पासवान, परना पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी राजीव शर्मा,वर्तमान पंचायत समिति अनिल शर्मा, शिक्षक श्याम यादव,तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि स्व. शीला देवी की आत्मा को शांति मिले एवं उनके बच्चों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।





