Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह ने मिथिला पेंटिंग का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

 **राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में बेगूसराय के उलाव स्थित हवाई अड्डे के मैदान में लाखों मतदाताओं को संबोधित किया।**



**केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह ने मिथिला पेंटिंग का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।**


**प्रधानमंत्री ने स्वर्ग कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा को विनम्र श्रद्धांजलि दी।**


**प्रधानमंत्री को मखाना का बड़ा माला बनाकर सम्मानित किया गया।**


**प्रधानमंत्री ने दीदीयो को सूप और फल देकर सम्मानित किया।**


**बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट


 बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में लाखों जनता को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंच से नारा दिया - नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए की सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार ।जंगल राज वालों को दूर रखेगा बिहार ।उन्होंने कहा आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस बार बिहार अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा। पीएम ने कहा 2005 में अक्टूबर का ही महीना था। जब बिहार में जंगल राज से मुक्ति पाई थी, और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन शुरू हुआ था।

लेकिन उस समय केंद्र में कांग्रेस राजद की सरकार थी। बिहार को बर्बाद करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। पीएम ने मंच से लोगों से अपने-अपने मोबाइल की लाइट जलाने को कहा। लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू की। इसके बाद पीएम ने पूछा इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या? पीएम ने कहा भाई-बहनों ,पूरा देश देख रहा है। लोगों को लालटेन की अब कोई जरूरत ही नहीं है।

== महालठबंधन में अटक,  लटक, झटक, पटक दल -शामिल है।


पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि यह महागठबंधन महालठबंधन है। अब यह अटक, लटक,झटक,पटक दल है। पीएम बोले जब से चुनाव की घोषणा हुई है । हम सब देख रहे हैं

एक तरफ एनडीए है, जहां चिराग जी, कुशवाहा जी, नीतीश जी ,मांझी जी जैसे समझदार नेता है। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रही महालठबंधन है।  इसके पूर्व पीएम मोदी ने छठव्रती आधे दर्जन से अधिक महिलाओं को मंच पर बुलाकर बांस के सूप में छठ पूजा का सभी फल देकर सभी महिलाओं को सम्मानित किया। छठ पूजा को लेकर पीएम मोदी ने बेगूसराय की बहु ,स्वर कोकिला स्व० शारदा सिन्हा को विनम्र श्रद्धांजलि दी और बेगूसराय की भाषा में पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू करने के पहले छठ पूजा की शुभकामना देते हुए कहा हम तोड़ा सब केय प्रणाम करैय छियो,  तोहर सबके हाल चाल कि छै ?

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के नेताओं ने मखाना का विशाल माला पहनाकर  भव्य स्वागत किया। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी को मिथिला पेंटिंग का बना हुआ एक प्रतीक चिन्ह उन्हें भेंट देकर सम्मान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बछवारा विधायक सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, तेधड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार,विधान पार्षद  सर्वेश कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा , मीडिया प्रभारी शुभम कुमार समेत गठबंधन के जिला के अध्यक्ष सहित कई  अन्य भाजपा के नेता मंच पर उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन बेगूसराय नगर निगम की डिप्टी मेयर सह भाजपा नेत्री अनिता राय किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom