**अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तेघड़ा के द्वारा छठ घाट की सफाई अभियान चलाया।**
**छठ पर्व को लेकर युवा वर्गों ने साफ सफाई के लिए उठाया झाड़ू कुंदाल।**
**बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
छठ व्रतियों की सेवा को लेकर युवा वर्गों में बढ़ा उत्साह। 36 घंटे का निर्जला व्रत के लिए युवाओं ने हर बर्तियो की सेवा भाव के लिए एक जुटता के साथ गंगा घाट में लगे गंदगी को साफ सफाई के लिए एकता बंद होकर झाड़ू कुदाल लेकर साफ सफाई में जुट गए हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तेघड़ा ने छठ घाट की सफाई के लिए एक विशेष अभियान चलाया है ।इस अभियान में नगर अध्यक्ष सुजीत मिश्रा ने अपने युवा साथियों के साथ भाग लिया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मौके पर उपस्थित नगर अध्यक्ष सुजीत मिश्रा ने कहा कि"छठ घाट की सफाई के लिए यह अभियान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल है। हमें अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।"
नगर मंत्री शशि कुमार ने कहा, विद्यार्थी विकासार्थ हो, जिसके लिए हम लोग आए दिन पर्यावरण सुरक्षा में लगे रहते है ,उसी का एक पहल है" छठ घाट की सफाई अभियान हमारा न केवल कर्तव्य है, बल्कि यह हमारे शहर की सुंदरता और स्वच्छता के लिए भी आवश्यक है। हमें अपने शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।"
नगर सहमंत्री हर्ष राज ने कहा, "आज का यह अभियान हमारे सनातनी परंपरा को स्वक्ष रखने के लिए शहर की सुंदरता और स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।"
इस अभियान में सेवा कार्य लगे प्रमुख रोहित कुमार, मनीष कुमार, ऋतिक,आकर्ष, सूरज, रजनीश कुमार एवं अन्य कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, और छठ घाट की सफाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने अपने इस अभियान के माध्यम से शहर की सुंदरता और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया है।



