बरौनी के एक नंबर प्लेटफार्म पर से लावारिस हाल में तीन ट्रॉली बैग मैं भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित मूल्य 23,92 लाख बताई जाती है।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
रेल प्रशासन डाल -डाल तो नशीले पदार्थ किया तस्कर पात- पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है पूर्व मध्य रेलवे के चर्चित जंक्शन बरौनी में।
पुलिस सूत्रानुसार बरौनी जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में रखी हुई तीन ट्रॉली बैग रेल पुलिस ने बरामद की। जिस बैग में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। जिसका अनुमानित मूल्य -23,92 लख रुपए आंकी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त गांजा जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन से उतार कर गांजा व्यापारी क्षेत्र के अपने अन्य व्यापारियों को देने वाले थे, लेकिन इसी क्रम में रेल पुलिस पर नजर पड़ते ही उक्त ट्रॉली बैग को छोड़कर व्यापारी भाग खड़े हुए। जिसे रेल पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताया जाता है कि नशे के व्यापारी द्वारा कभी दारू, तो कभी अंग्रेजी शराब, कभी स्मेक तो कभी गांजा दूसरे प्रदेश से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर अपने चिन्हित व्यापारियों को दिया करते हैं। अगर पुलिस की नजर से बच गए तब तो उनकी पौ बारह हो जाती है, लेकिन कहीं पुलिस की नजर पड़ी तो सामान छोड़कर व्यापारी भाग जाने में सफल हो जाते हैं और उनके नशीले पदार्थ पकड़े जाते हैं।



