तेघरा के वर्तमान विधायक को दोबारा उम्मीदवारी पर महा गठबंधन ने किया जमकर विरोध।
दल के किसी कर्म सील युवक को तेघरा विधानसभा मैं उम्मीदवारी देने की, की मांग।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता।
2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महा गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड क्षेत्र के मर सैंती गांव में हुई । जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुंवर एवं राजद नेता रामेश्वर साहनी ने की। एवं संचालन राजद नेता कामदेव यादव ने किया।
बैठक में राजद एवं कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने
उम्मीदवार राम रतन सिंह का एक स्वर से विरोध करते हुए पार्टी के किसी नए युवा संघर्षशील उम्मीदवार को खड़ा करने की मांग कर दी। जबकि सी पी आई की ओर से कुछ नेताओं ने वर्तमान विधायक को ही पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने का वकालत की। जिसका महागठबंधन के नेताओं ने करा विरोध जताया।
यहां तक की गठबंधन के कुछ नेताओं ने किसी कर्मठ युवाओं को निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करने की भी बातें कह डाली। जिसको लेकर सी पी आई के नेताओं को भी दो भागों में बटती हुई दिखी। मौके पर कांग्रेसी नेता दीपक सिंह, राजद नेता जनार्दन यादव,सी पी आई अशोक सिंह,चंद्रशेखर राय, मुखिया पंकज पासवान, योगेंद्र ठाकुर, सिकंदर अली, मोहम्मद नौशाद, उपेंद्र यादव, दशरथ राम, रविंद्र कुमार सिंह, मोहन सिंह, शशि भूषण भारद्वाज के अलावे महागठबंधन के दर्जनों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।


