Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News लिट्टी चोखा बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वाले पीड़ित को न्याय मिलेगा? आरोपी के पिता द्वारा पीड़िता के पिता को₹100000 देकर मामले को रफा दफा , या परिणाम भगत ने को मिल रही है धमकी प्रीता के परिजन दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो रहे हैं।

क्या? लिट्टी चोखा बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वाले पीड़ित को न्याय मिलेगा? आरोपी के पिता द्वारा पीड़िता के पिता को₹100000 देकर मामले को रफा दफा , या परिणाम भगत ने को मिल रही है धमकी प्रीता के परिजन दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो रहे हैं।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

 बीते दिनों फुलवरिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में घटित घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज की गई थी। बताया जाता है की आरोपी लड़के के पिता द्वारा मामला उठाने को लेकर प्रीता के परिजनों को मामले को उठा लेने की धमकियां के एवज में एक लाख रुपए देने की पेशकश करते हुए धमकियां मिल रही है कि अगर तुमने मामला नहीं उठाया तो फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।  उक्त बातें पीड़िता के पिता मंटुन राम ने अपनी पत्नी के साथ रोते हुए एक पत्रकार को बताया की उक्त आरोपी लड़का अपने खेत में कार्य करने के दौरान झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और जब प्रीता उसके बच्चे की मां बनने वाली थी। जिसकी जानकारी मिलने पर कुछ दबंगों द्वारा एन एच 28 के बगल में एक मंदिर पर प्रीता के परिजनों को कुछ ले देकर मामला को रफा दफा कर देने को कहा। जब प्रीता के परिजनों द्वारा कहां गया कि जब इज्जत ही लुट गई तो इसका सही फैसला तो दोनों लड़का लड़की का शादी कर देना ही सही होगा। लेकिन लोगों ने जबरन लड़की को एक अस्पताल में जाकर उसका ऑपरेशन करवा कर बच्चों को निकाल कर फेंक दिया गया। लेकिन संबंधित थाना पुलिस के हस्तक्षेप से परिजनों के के द्वारा आरोपियों के दबाव में अपने ढंग से लड़की और माता-पिता के हस्ताक्षर से एक मामला दर्ज कराया गया। जिसका फुलवरिया थाना कांड संख्या-144/25 दर्ज है। लेकिन आरोपी के लोगों द्वारा पैरबी पैगाम  को लेकर लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद  भी अभी तक कोई भी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। पीड़ित बच्ची को ऑपरेशन कर बच्चों को निकाल फेंकने के बाद उसके इलाज के लिए भी मुझे गरीब के पास पैसे नहीं है। क्या बिना पैसे के गरीब का जीवन नर्क बना हुआ है। यों समाज में इस घटना की चर्चा दबे जुबान से जोर-जोर से हो रही है। लेकिन दबंगो के भय से अभी तक कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं दिख रहे। कुछ लोगों के अनुसार गर पीड़ित द्वारा बढ़िय पदाधिकारी तक पहुंचाया जाए तो इंसाफ मिलने की आश जग जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom