बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के लगभग दो दर्जन स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन आज धूम धाम से हुई।
हर साल की तरह इस साल भी बारो के मा भगवती विसर्जन में छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला द्वारा आयोजित शोभायात्रा धूमधाम से निकलि गई।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरौनी एवं बारो में प्रशासन का पुख्ता इंतजाम देखा गया।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता।
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के शोकहारा, फुलवरिया के लगभग दो दर्जन मांता भगवती एवं काली की प्रतिमाओं का भव्य शोभा यात्रा दीनदयाल रोड स्थित बड़ी दुर्गा माता राजस्थान के पास जमा होकर एक साथ विसर्जन के लिए निकाल कर फुलवरिया बाजार, आलू चट्टी रोड, शोकहारा उत्तरी चौक (मिर्चाइया चौक) राजेंद्र रोड,शोकहारा दक्षिणी चौक (वाटिका चौक) बरौली चौक (सिंधिया चौक) 7बी गुमती के रास्ते मथुरापुर गंगा घाट में विसर्जन किया गया। उसके बाद फुलवरिया से माता की प्रतिमाओं का शोभा यात्रा निकालकर उक्त मार्ग से ही गंगा में विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद कर दिया गया एवं विसर्जन उपरांत बिजली सप्लाई प्रारंभ कर दी गई। वही बारो के मांता भगवती की प्रतिमाओं के विसर्जन में हर साल की परंपराओं के अनुसार श्री छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला द्वारा आयोजित शोभा यात्रा धूमधाम से निकल गई। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा बारो आर्य समाज से निकाल कर रेलवे कॉलोनी, छह नंबर ढाला, रामपुर टोला बारो होते हुए फुलवा चौक बारो बाजार एवं माता भगवती के प्रतिमाओं के साथ बारो हनुमान मंदिर के रास्ते बाध होते हुऐ शिवाला घाट में जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बरौनी एवं बारो में प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था देखी गई। विसर्जन के दौरान स्थानीय मां बहनों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। नगर परिषद बरौनी क्षेत्र के सभी प्रतिमाओं का आज हो रहा है,विसर्जन,अभी नगर परिषद बरौनी के दीनदयाल रोड स्थित बड़ी दुर्गा मां एवं बड़ी काली अपनी आसन से उठ चुकी है, वही इनके साथ बरसों से श्रेत्र के सभी प्रतिमा एक साथ होकर उक्त दीनदयाल रोड से विसर्जन के लिए प्रस्थान करती है,जो फुलवरिया बाजार ,आलू चट्टी रोड, मिर्चैया चौक,राजेंद्र रोड, वाटिका चौक ,सिंधया चौक बरौनी 7 बी गुमटी के रास्ते मधुरापुर गंगा घाट में विसर्जित किया जाता है, विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद कर दिया गया है,विसर्जन समाप्त होने के बाद ही बिजली सप्लाई चालू होने कि संभावना जताई जा रही है। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था साधारण हेतु पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है,



