Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दिव्यांग ई रिक्शा चालक की नाबालिग पुत्री से रेपकर हत्या की आशंका के बाद फुटा जनाक्रोश । हब्शी अपराधियों के कारनामे से लोगों में फैला दहशत ।लगभग 06 घंटे तक लोगों ने जमकर जताया विरोध, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर पर भी की गई तोड़फोड़ ।

दिव्यांग ई रिक्शा चालक की नाबालिग पुत्री से रेपकर हत्या की आशंका के बाद फुटा जनाक्रोश ।

हब्शी अपराधियों के कारनामे से लोगों में फैला दहशत ।लगभग 06 घंटे तक लोगों ने जमकर जताया विरोध, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर पर भी की गई तोड़फोड़ ।



बरौनी /बेगूसराय / सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

 जिला प्रशासन डाल- डाल तो अपराध कर्मी पात- पात बाली कहावत चरितार्थ हो रही है बेगूसराय जिले में। अब मनचले युवकों के द्वारा राह चलते गरीब के बच्चियों को हवस का शिकार बनाने वो साक्ष्य मिटाने को लेकर प्रीता की हत्या कर एक जनप्रतिनिधि के घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।

शुक्रवार की अहले सुबह एक नाबालिग किशोरी की शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई.। जानकारी के अनुसार उक्त घटना श्रीपुर पंचायत के अर्जुन टोल गांव में घटी है.। जहां इसी पंचायत के बढ़कुरवा गांव निवासी एक दिव्यांग ई रिक्शा चालक की नाबालिग लगभग 14 वर्षीया पुत्री की हत्या कर अर्द्धनग्न अवस्था में वहीं पर एक पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया.। उक्त गड्ढे के बगल से होकर बढ़कुरवा जाने वाली लोकपरिया रास्ता है.।जब सुबह सवेरे जैसे ही लोगों का उक्त रास्ते से गुजरना हुआ तो पानी में तैरते हुए एक नाबालिक किशोरी की शव को गढे के पानी में तैरते हुए देखा. तथा इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी.। उक्त मनहूस खबर जंगल में आज की तरह फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. तथा नाबालिग किशोरी के अर्द्धनग्न शव को देखकर लोगों का आक्रोश भड़क उठा.। हालांकि उक्त सूचना मिलते ही मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. तथा घटनास्थल के आस-पास का बारिकी से निरीक्षण किया.। तत्पश्चात किशोरी के शव को गड्ढे से निकालकर कब्जे में लेना चाहा. परंतु आक्रोशित लोगों की भीड़ ने फॉरेंसिक जांच एवं डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की ज़िद पर अड़ गए. तथा शव को उठाने से साफ़ मना कर दिया.। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को आक्रोशित भीड़ के कोप भाजन का शिकार भी होना पड़ा. हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए पीछे हटने में ही अपनी भलाई समझी. तथा इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देकर लोगों की मांग से अवगत कराया गया.।लगभग 11 बजे दिन में पहुंची फॉरेंसिक जांच टीम के द्वारा जांच पड़ताल एवं सैंपल लेने के बाद उठा शव।  जांच के क्रम गड्ढे से 05 मीटर की दूरी पर किशोरी के पैंटी को भी देखा गया. तथा जांच के लिए सैंपल के तौर पर उसे कब्जे में ले लिया गया.। इसके पश्चात शव को गड्ढे से निकालकर कब्जे में लिया. तथा पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की तैयारी में जुटे गये।. तभी एक बार फिर से आक्रोशित लोगों ने डॉग स्क्वायड की टीम बुलाने की ज़िद पर अड़कर हंगामा करने लगे।. इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने वरीय पदाधिकारीयो को इसकी सूचना दी।. सूचना पर मंझौल एसडीएम प्रमोद कुमार, बीडीओ प्रियतम सम्राट, सीओ नंदन कुमार के साथ जिला पुलिस कप्तान मनीष स्थल पर पहुंचे. तथा लोगों के आक्रोश शांत कराने में जुट गए।. काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी. परंतु आक्रोशित भीड़ ने पुनः एक बार पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा के आवास के समक्ष पहुंचकर शव के साथ हंगामा करने लगे. तथा पूर्व मंत्री के घर पर धावा बोलते हुए शोर-शराबा एवं तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया।. इस दौरान दरवाजे पर खड़ी गाड़ी (स्कार्पियो) का पिछला शीशा तोड़ दिया. तथा वहां पर लगे वैनर पोस्टर को भी फ़ाड़ दिया।. तभी प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मोर्चा संभाला. तथा आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके पश्चात लगभग 01 बजे शव को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए निकल गई.। जनप्रतिनिधियों ने उक्त घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित होने की बात कहते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। नाबालिग किशोरी की रेपकर हत्या की आशंका की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई।. इस दौरान राजद के कद्दावर नेता सह प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुशवाहा, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य संजीव कुमार शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो जियाउल्लाह, जदयू नेता सह अधिवक्ता दिलीप कुशवाहा, जदयू जिला सचिव संजय कुमार सिंह, जनसुराज के नेता डॉ मृत्युंजय कुमार सहित अन्य दर्जनों जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे. तथा उक्त घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित होने का शंका जाहिर करते हुए जिला पुलिस कप्तान से निष्पक्ष जांचकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की.। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह की घटना से हम सभी मर्माहत हैं।. दरिंदों ने नाबालिग किशोरी के साथ निर्दयता पूर्वक घटना को अंजाम दिया है. इसकी जितनी भी निंदा की जाय वो कम है.। हताहत किशोरी के पिता दिव्यांग हैं. जो ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस घटनाक्रम ने समाज को शर्मशार कर दिया है. साथ ही लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी करते दिखे.।

क्या कहते हैं एसपी-: इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे जिला पुलिस कप्तान मनीष ने मीडिया को बताया कि सुबह सवेरे घटना की सूचना मिली कि एक 14-15 साल की किशोरी का शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.। हम लोग स्थल पर पहुंच कर बारिकी से निरीक्षण किया हैं. फॉरेंसिक जांच दल भी आई है. विधिवत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.। मेडिकल रिपोर्ट एवं अनुसंधान के उपरांत ही कुछ बताया जा सकता है.। फिलहाल वहां मौजूद लोगों एवं परिजनों से बयान लिया गया है।. जब लिखित में आवेदन मिलेगा.तो उस पर एफआईआर दर्ज कर सघन जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. तथा जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।. वहीं जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि शव ले जाने के क्रम में पूर्व मंत्री के घर के पास शव को रखकर हंगामा और विरोध की बात भी सामने आई है।. इस क्रम में एक युवक का सिर भी फूटा है. हम लोग तफ्तीश कर रहे हैं. विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी.।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom