Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News असमाजिक तत्वों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चलाई गोलीयां।† दूसरे दिन भाषण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट। मामला आपसी वर्चस्व का,।

असमाजिक तत्वों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चलाई गोलीयां।† दूसरे दिन भाषण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट। मामला आपसी वर्चस्व का,।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।


गुरुवार की देररात्री फुलवरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत निपनिया दुर्गास्थान में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षों में तू तू मैं में होते-होते एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर दो-तीन राउंड गोलियां चलाई। लेकिन गोरी किसी को लगी नहीं। वही दूसरे दिन विसर्जन के दौरान वही जो पक्ष आपस में भिर गए । गोली चलते ही दर्शन को आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। जानकार सूत्रानुसार दूसरे दिन प्रतिमा विसर्जन के समय भी दो पक्षों में ही जमकर मारपीट होने की बात की चर्चाएं जोरों पर है। घटना की सूचना पाकर संबंधित थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी दुर्गा पूजा के समय में ही उक्त स्थल पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात बताई जाती है। लेकिन उसे समय भी वर्चस्व को  लेकर आकाशी फायरिंग की बात बताई जाती है। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा दुर्गा पूजा के समय ही लगातार तीन चार राउंड गोली हवाई फायरिंग करने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।बताया जाता है कि देररात्री दुर्गास्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था,इसी दरम्यान कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम स्थल से थोड़ा दूर हटकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगातार तीन चार राउंड गोली हवाई फायरिंग किया। इधर घटना के सम्बंध में फुलवरिया थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया गया कि घटना की सूचना मिली है,छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom