Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मुख्यमंत्री ने बरौनी प्रखंड के दो पंचायत में वर्चुअल माध्यम से किया पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास। पंचायत के सभी कार्य पंचायत सरकार भवन ही में ही निपटाए जाएंगे।

 मुख्यमंत्री ने बरौनी प्रखंड के दो पंचायत में वर्चुअल माध्यम से किया पंचायत सरकार भवन का  शिलान्यास।

पंचायत के सभी कार्य पंचायत सरकार भवन ही में ही निपटाए जाएंगे।

बीहट। बरौनी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

बरौनी प्रखंड के महना एवं बभनगामा पंचायत में बुधवार को पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वर्चुअल माध्यम से इन भवनों का शिलान्यास किया। जहां महना एवं बभनगामा में समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम को सैकड़ो लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ।वहीं महना पंचायत के मुखिया शंकर कुमार ने बताया कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्वाकांक्षी योजना है। इन भवनों का निर्माण सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।अब ग्रामीण जनता को अपने कार्यों के लिए प्रखंड,अनुमंडल या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बिहार सरकार के लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सभी कार्य पंचायत स्तर पर यहां निपटाए जाएंगे। इन भवनों में आरटीपीएस काउंटर के साथ-साथ मुखिया, सरपंच,पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार और अन्य विभागों के कर्मी बैठकर लोगों का काम सुचारू ढंग से करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार सहीत गण मन लोगों ने नारियल फोड़ कर विधिवत रूप से पूजन किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा पंचायत सरकार भवन बन जाने से पंचायत के विकास कार्य में प्रगति आएगी। मौके पर कार्यपालक सहायक स्मिता कुमारी स्वच्छता पर्यवेक्षक रामनाथ ठाकुर पूर्व सरपंच कैलाश सिंह सीता देवी मुकेश कुमार अनीता देवी नवीन कुमार धीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नूरपुर पंचायत के मुखिया पति राजेश कुमार चौधरी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom