Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अग्निशामक कर्मियों को जोखिम भत्ता (Risk Allowance) प्रदान करने के संबंध में अग्निशमन कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम भेजो अपने मांग की आवेदन पत्र।

अग्निशामक कर्मियों को जोखिम भत्ता (Risk Allowance) प्रदान करने के संबंध में अग्निशमन कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम भेजो अपने मांग की आवेदन पत्र।

बरौनी बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

08सितंबर 2025  -अग्निशमन कर्मियों को जोखिम भत्ता की मांग को लेकर बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नाम से मांग पत्र का आवेदन भेजा है। आवेदन पत्र में अग्निशमन कर्मचारियों ने दर्शाया है कि सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री जी, बिहार सरकार, पटना। विषयः अग्निशामक कर्मियों को जोखिम भत्ता (Risk Allowance) प्रदान करने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम सभी अग्निशामक कर्मचारी बिहार राज्य में जन-सुरक्षा हेतु दिन-रात तत्पर रहते हैं। आगजनी की किसी भी घटना पर हम बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत पहुँचकर आग पर काबू पाते हैं और लोगों की जान-माल की रक्षा करते हैं। माननीय महोदय, हमारी ड्यूटी अत्यंत जोखिमपूर्ण होती है। प्रतिदिन हमें गैस सिलेंडर में लगी आग जैसी घटनाओं से जूझना पड़ता है, जहाँ एक ही स्थान पर 10 से 15 सिलेंडरों तक आग पकड़ लेती है। ऐसी स्थिति में जान का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। विदित है कि बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को उनके कार्य की जोखिमपूर्ण प्रकृति को देखते हुए 30% जोखिम भत्ता प्रदान किया जाता है। हमारी ड्यूटी भी उतनी ही नहीं, बल्कि कई बार उससे भी अधिक खतरनाक परिस्थितियों से भरी होती है। अतः, आपसे विनम्र अनुरोध है कि अग्निशामक कर्मचारियों को भी समान रूप से 30% जोखिम भत्ता (Risk Allowance) प्रदान करने की कृपा करें। यह न केवल हमारे मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि हमें और अधिक समर्पण एवं साहस के साथ जनता की सेवा करने हेतु।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom