भूमि स्वामियों के बीच हो रहा है जमाबंदी का फॉर्म वितरण शिविर मैं किया गया
बरौनी प्रखंड के मैदा बभंगामा पंचायत के समुदाय भवन में रविवार को दिनांक 7..9.25 .तारीख को समुदाय भवन में राज्य सरकार के निर्देश के तहत चल रहे भू-सर्वे कार्य को गति देने व उसे अंतिम रूप देने को लेकर सरकार के निर्देश पर रैयतों के बीच जमाबंदी दस्तावेज का वितरण किया जा रहा है। जमाबंदी दस्तावेज वितरण को लेकर अलग-अगल विभागों के कर्मियों को भी लगाया गया है। लेकिन कर्मियों की माने तो अब तक औसतन 50 फीसदी भी जमाबंदी दस्तावेज का वितरण नहीं हो सका है। मिल रही जानकारी के अनुसार इससे बड़ी परेशानी की बात यह है कि जमाबंदी रैयतों व भू-स्वामियों के पूर्वजों के नाम से चली आ रही है। कर्मियों की मानें तो अधिकतर रैयतों को तो अपने पूर्वजों के नामों की जानकारी भी नहीं है। जिन रैयतों व भू-स्वामियों के पास वंशावली है। वे आसानी से जमाबंदी दस्तावेज प्राप्त कर रहे हैं। R.0. राम विनय ठाकुर राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार।






