Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हिंदुस्तान में जितने भी मंदिर, धर्मशाला, विधानसभा, लोकसभा हैं वैश्य समाज के पूर्वजों ने बनवाया है, हे वैश्य शूरवीरों! उन सभी पर अधिकार स्थापित करना ही सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है - डॉ राजकुमार आज़ाद

 हिंदुस्तान में जितने भी मंदिर, धर्मशाला, विधानसभा, लोकसभा हैं वैश्य समाज के पूर्वजों ने बनवाया है, हे वैश्य शूरवीरों!

 उन सभी पर अधिकार स्थापित करना ही सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है - डॉ राजकुमार आज़ाद

बेगूसराय बिहार सच आज तक न्यूज संवाददाता राम आधार साहनी

सहरसा जिला के सौर बाजार थाना अंतर्गत धमसेना के वार्ड नंबर -04 निवासी मदन मालाकार की धर्म पत्नी अरहुलिया देवी का श्रद्धांजलि समारोह सह 16 परगना भोज आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर भारती मालाकार ने किया l मुख्य अतिथि भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली, वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजकुमार आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश महतो सहित सैंकड़ो जनप्रतिनिधि, नेताओं ने स्वo अरहुलिया देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला l पृथ्वी कुमार माली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि माली समाज वैश्य समाज की उपजाति है फिर भी वैश्य सहित माली आजादी के इतने वर्षों के बाद भी वंचित हैं l डॉo आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसकी आबादी एक, दो फीसदी है वो बिहार का मुख्य मंत्री बन चूका है लेकिन 28 फीसदी वैश्य आजतक कहरिया बना हुआ है l पुनः वैश्य समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि हे वैश्य शूरवीरों! हिंदुस्तान में जितने भी मंदिर, धर्मशाला, विधानसभा, लोकसभा है, तुम्हारे पूर्वजों ने बनवाया है, उन सभी पर अधिकार स्थापित करना ही तुम्हारा धर्म है l डॉo कैलाश महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकार मांगने से नहीं बल्कि छीनने से प्राप्त होता है l 28 फीसदी वैश्य इस 2025 के बिहार विधानसभा के चुनाव में वैश्य मुख्यमंत्री बना कर स्वर्ण युग काल कि स्थापना की जायेगी l आयोजक अर्जुन मालाकार, अकल मालाकार, कारी मालाकार, नरेश मालाकार, दिलीप मालाकार, बिदुर कुमार माली, दिलखुश माली, विश्वनाथ माली, शंकर माली आदि नेताओं ने सभी आगत अतिथियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया l







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom