Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दो घरों से लाखों के गहने और कीमती सामान ले उड़े चोर प्राथमिकी दर्ज

 दो घरों से लाखों के गहने और कीमती सामान ले उड़े चोर प्राथमिकी दर्ज ।

बरौनी बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में शनिवार की रात चोरों द्वारा दो घरों में घुसकर 20 लाख के जेवरात और कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। चोरी की घटना से आहत परिवारों ने तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए फरियाद की है। बताया गया है कि चोरों द्वारा कीमती गहने और सामान रखे बक्सों को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलने पर तेघड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि दुलारपुर निवासी भूपेश सिंह के पुत्र अभिनव भारद्वाज ने चोरी की सूचना देते हुए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि चेन, लक्ष्मीपति हार, चांदी की बर्तन, सहित कई कीमती गहने को ले उड़े। साथ ही, पड़ोसी रामशंकर सिंह के पुत्र सुजीत कुमार के घर में भी चोर घुसकर जेवरात ले उड़े। पीड़ित परिवार ने बताया कि भूपेश सिंह के घर में सीसीटीवी भी लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़ितों के मुताबिक चोरी की दोनों घटनाओं में करीब 20 लाख की संपत्ति की चोरी होने की बात कही है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सुजीत कुमार के घर में बेटी की शादी होने वाली थी। इससे गहने जेवर भारी मात्रा में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि सभी विन्दुओं पर जांच की जा रही है। इसमें वैसे लोगों के हाथ होने की संभावना भी है जिसे सभी स्थानों का पक्का पता मालूम हो। घटना के बाद परिवार के सदस्यों में गहरी मायूसी है। सुबह से घरों में चूल्हा चौका






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom