समतामूलक समाज की स्थापना में शिक्षकों का अहम योगदान।ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से देश के महापुरुषों को नमन कार्यक्रम किया गया।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बरौनी राजेन्द्र रोड स्थित ब्रह्म कुमारी सेवा केंद्र की ओर से देश के महापुरुषों को नमन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर शिक्षक ज्ञान संस्कार व प्रेरणा के स्रोत विषय पर संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।क्षेत्र के शिक्षक सह जनवादी लेखक संघ के प्रदेश सचिव कुमार विनीताभ, रंजीत कुमार सिंह,मुरारी साह,राम जतन महतो,सुमन कुमार,चन्द्र प्रकाश,लक्ष्मी कुमारी को केंद्र प्रभारी बीके स्वीटी दीदी ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।साहित्यकार कुमार विनीताभ ने कहा कि लोगोंमेंस्वाध्याय,सम्पर्क,सत्संग की प्रवृति होनी चाहिए।इससे ही समतामूलक समाज की स्थापना हो सकती है। संचालन वीरेंद्र कुमार महतो ने किया।मौके पर अनिल कुमार,धीरज राउत,रौशन कुमार,बहन वंदना, अंजली,मुन्ना कुमार आदि थे।कार्यक्रम के दौरान छात्रा खुशी की नृत्य देख सभी मोहित हुए।इस मौके पर बहन स्वीटी दीदी ने कहा कि समाज विकास में देश के महापुरुषों का अहम योगदान है।हमें स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद, डॉ अबुल कलाम,डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, राहुल संस्कृतायन,फुलेबाई आदि से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक ब्रह्मा के रूप में हैं।इनसे हम जीवन जीने की कला सीखते हैं। सर्व आत्माओं के परमपिता शिव हैं।इनके जप तप से संसार का अलौकिक ज्ञान प्राप्त होता है।इसके ही अंग शिक्षकगण हैं।









