Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शिक्षिका को पत्रकार संघ ने किया सम्मानित

 शिक्षिका को पत्रकार संघ ने किया सम्मानित

बीहट. बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार

बरौनी पत्रकार संघ द्वारा बीहट संस्कार भवन के सभागार में आयोजित विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर राजकीय सम्मान से सम्मानित मध्य विद्यालय बीहट की वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह का सम्मान किया गया.इस मौके पर मौजूद बेगूसराय नगर निगम के पूर्व मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने उन्हें शॉल, मोमेंटो व पौधा देकर सम्मानित किया. वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी की झलक साफ नजर आ रही थी. इस अवसर पर पूर्व मेयर ने कहा शिक्षक हमारे गुरु और मार्गदर्शक हैं, जो हमें जीवन में सही दिशा दिखाते हैं. समाज में उनका योगदान अतुलनीय है. वहीं शिक्षिका अनुपमा सिंह ने पत्रकार संघ शिक्षिका को सम्मानित करते संघ के सदस्य. के प्रति आभार जताते हुए कहा यह सम्मान मुझे आगे और भी अपने दायित्व के प्रति संबल प्रदान करेगा. बरौनी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बिपिन राज ने कहा आपका सम्मान कर हम सब सम्मानित हो रहे हैं. मौके पर जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, मध्य विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, पत्रकार संघ के सरोज कुमार, डॉ कुंदन कुमार,  मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, यदुनंदन पासवान, धर्मवीर कुमार, अरुण श्रीवास्तव, प्रवीण प्रियदर्शी सहित अन्य।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom