Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डाo राजकुमार आज़ाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुधीर पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया

 बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड अंर्तगत आय॔ समाज मंदिर परिसर, बारो में भोला पासवान शास्त्री नेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में  लोकप्रिय ईमानदार और सादगी का मिशाल रहे।


बिहार सच आज तक न्यूज संवाददाता राम आधार सहनी

 बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री -सह- केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक डाo राजकुमार आज़ाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुधीर पासवान  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।  डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भोला पासवान शास्त्री सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र से प्रभावित थे, इसलिए मरणोपरांत दूसरा हरिश्चन्द्र बने रहे, असली गुदरी के लाल भोला पासवान शास्त्री थे, बिहार में भारत रत्न का सर्वाधिक योग्य व्यक्ति भोला पासवान शास्त्री हैं, भारत सरकार से मांग है कि अविलम्ब  भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देकर सम्मानित करें l डॉ० सुधीर पासवान ने कहा कि वास्तविक गुदरी का लाल तो भोला पासवान शास्त्री ही थे जिन्हें भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। चूंकि ‌निर्रविवाद लोकप्रियता कर्तव्यनिष्ठा ,सर्मपण, ईमानदारी और सादगी का मिशाल रहें हैं। भोला पासवान शास्त्री के पदचिह्नों पर चल कर कर्पूरी ठाकुर जी  गुदरी का लाल कहला गए और उन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। राजनीतिक साजिश तहत भोला पासवान शास्त्री के नामों  एवं  उनकी कृति को दफन कर दिया गया, ताकि लोग भूल जाए कि शास्त्री का उपाधि रखने वाले एक दलित गरीब का बेटा बिहार से केंद्र तक केवल राजनीति का अलख ही नहीं जगाया बल्कि महात्मा गाँधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिए।  मुख्य अतिथि फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार दास ने कहा कि बिहार और यूपी भले ही अलग राज्य है परन्तु भोला पासवान शास्त्री जी को सिर्फ बिहार तक ही बांधकर रखना बैमानी है। इनकी उपलब्धि प्रशंसनीय है, इसलिए इन्हें भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। मुख्य वक्ता फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संतोष ठाकुर आय॔ ने कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर सम्मान देना ही भोला पासवान शास्त्री जी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  विशिष्ट अतिथिद्वय आर्य समाज के वरिष्ठ पुरोहित अरुण प्रकाश एवं प्रधान शिक्षक राजन आर्य ने सम्बोधित किया l  काय॔क्रम का संचालन अबेडकर क्लब के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने किया। काय॔क्रम के तहत बच्चों को प्रोत्साहित कर पुरूस्कृत एवं अतिथियों  चादर ओढ़ाकार एवं पुष्पों की माला पहना कर सम्मानित किया गया।  फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, अविनाश गुप्ता, डॉ० विनोद पाठक, शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस नेता अधिवक्ता राजदेव पासवान, गोविन्द आय॔, रिफाइनरी कर्मी नरेश पासवान, ऋषि देव प्रताप, रंजन मिश्रा, डॉ० कृष्ण कुमार राय, सुधीर तांती, सुभाष महतों, बालमीकि सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश ठाकुर के अलावे लोगों ने अपनी- अपनी विचारों को रखें। धन्यवाद ज्ञापन आय॔ समाज मंत्री सुधीर राय ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom