Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आदर्श ग्राम सिमरिया में राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती समारोह में पहुंचे महामहिम राज्यपाल।

आदर्श ग्राम सिमरिया में राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती समारोह में पहुंचे महामहिम राज्यपाल।


 बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट


 
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर'  की 117वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार के महामहिम राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्यअतिथि के रूप में आदर्श ग्राम सिमरिया में हो रहे दिनकर जयंती समारोह में मौजूद हुए। ज़िला प्रशासन क़ी ओर से उन्हें गॉड ऑफ़ ऑनर देकर सलामी दी गयी। इस मौके पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,बिहार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, बेगूसराय सदर एमएलए कुंदन कुमार, मटिहानी एमएलए राजकुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हुए। राष्ट्र कवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया क़ी ओर से उच्च विद्यालय सिमरिया परिसर में आयोजित जयंती कार्यक्रम को लेकर लोगों क़ी भीड़ काफ़ी रही। समिति सदस्यों ने महामहिम व अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया। इसके बाद दिनकर क़ी प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। साथ ही  दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राष्ट्र कवि दिनकर केवल बिहार या भारत के ही प्रिय कवि नहीं थे। उन्होंने अपने लेखनी से पूरे विश्व को कर्मयोगी बनने, राष्ट्रप्रेम, संस्कृति की रक्षा करने, स्वाभिमान को बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म से किसी को बांधा  नहीं जा सकता है, या किसी  को जबरदस्ती  थोपा नहीं जाता है। धर्म व कर्म का ज्ञान दिनकर ने अपनी रचनाओं से दी है। उन्होंने मेहनत करने, संघर्ष करने पर बल दिया। आज देश व विदेश की जो स्थिति है वह दिनकर के आदर्शो, विचारों  से प्रेरणा लेकर विकास कर सकता है।उन्होंने संस्कृत के कई शलोकों व उसके भाव को विस्तृत रूप से रखा। कहा जन्म से नहीं लोग कर्म से महान बनते हैं। हमारे देश की संस्कृति रही है सभी खुश व निरोग रहें। कार्यक्रम के दौरान लोगों के मांग पर महामहिम ने सिमरिया में बने नव निर्मित सिक्स लेन पुल का नामकरण दिनकर के नाम पर करने पर अपनी सहमति हाथ उठाकर दी। मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी दिनकर व सिमरिया के संदर्भ में अपने सुंदर विचार से लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता कृष्ण कुमार शर्मा ने क़ी। मंच संचालन राजेश कुमार ने क़ी।स्वागत भाषण रामनाथ सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व  महामहिम द्वारा दिनकर जी के सिमरिया गांव स्थित आवास पहुँच उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। महामहिम द्वारा दिनकर जी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हाल_ चाल पूछा।इस अवसर पर बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला व एसपी मनीष ने  महामहिम राज्यपाल को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।  इस मौके पर जिले भर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom