Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News रामदीरी निवासी रमाकांत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार सिंह की गला रेत कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फुलवरिया थाना में दी गई आवेदन पर जांच के क्रम में पुलिस ने उसकी पत्नी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रामदीरी निवासी रमाकांत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार सिंह की गला रेत कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।


फुलवरिया थाना में दी गई आवेदन पर जांच के क्रम में पुलिस ने उसकी पत्नी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दौलत की लागत में उसकी पत्नी स्वर्गीय राम विनोद सिंह की पुत्री ने अपने प्रेमी प्रिंस कुमार चौधरी के संग गहरी साजिश के तहत गला रेतकर मुरारी सिंह को मौत के घाट उतरबाया।

पुलिस ने अनुसंधान उपरांत बिहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 निवासी चौधरी टोला के प्रिंस कुमार चौधरी पिता पंकज चौधरी कन्हैया कुमार चौधरी, पिता अनोज चौधरी सहित मृतक की पत्नी मौसमी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय साहनी के नेतृत्व में रामदीरी निवासी रमाकांत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मुरारी सिंह जो तीन वर्षों से अपने ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के मथुरापुर पुवारी टोला स्वर्गीय राम विनोद सिंह के घर अपनी पत्नी और 2 साल के लड़के के साथ रहता था। बताया जाता है कि 19 सितंबर शनिवार के संध्या लगभग 7:00 बजे के करीब मृतक के मोबाइल पर घंटी बजी। उसके बाद मृतक ने ससुराल के घर से लगभग ₹6000 नगद लेकर निकला। लगभग 8 बजे के करीब उसकी पत्नी ने अपने बगल गीरो  को बताया कि वह 7:वजे के करीब घर से निकले हैं ,और अब उनका मोबाइल का स्विच भी ऑफ बता रहा है। बगल गीरो द्वारा खोजबीन करने के बाद रात्रि के लगभग 10:00 बजे इसकी सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस खोजबीन में भिड़ गई, लेकिन अहले सुबह सोशल मीडिया पर यह खबर चलने लगी की तेघड़ा थाना क्षेत्र के अजगर पेड़ विनलपुर गंगा घाट के करीब बांध  किनारे तेज हथियार से गला रेतकर हत्या की गई एक लगभग 35 वर्षीय युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही तेघरा एवं फुलवरिया थाना की पुलिस लाश को बरामद कर सघन अनुसंधान में जुट गई। बताया जाता है कि फुलवरिया थाना पुलिस के अनुसंधान के क्रम में हत्यारे के रूप में चार युवक उक्त घटना में शामिल पाए गए हैं। जिनकी पहचान होने पर गिरफ्तारी प्रारंभ कर दी गई । पुलिस ने गढहारा थाना क्षेत्र के बीहट नगर परिषद वार्ड संख्या 20 गढहारा गांव मस्जिद के बगल के चौधरी टोला के दो युवकों को गिरफ्तार कर जांच  कार्य को आगे बढ़ाया। जांचों उपरांत इस घटना में मृतक के पत्नी के मेल से दौलत के  लालच एवं प्रेम प्रसंग में हत्या की गई। पुलिस ने उसकी पत्नी मौसमी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार युवकों में से एक युवक प्रिंस कुमार चौधरी जो निपानिया बांध स्थित  एक मेडिकल दुकान में कार्यरत है , जहां घटना से एक दिन पूर्वी एक चार चक्का बाहर में कुछ अपराधियों को देखे जाने की बात की चर्चा हो रही है। मौसमी को गहरा प्रेम प्रसंग प्रिंस कुमार के साथ चल रहा था। आरोपित युवक प्रिंस कुमार को मृतक की पत्नी पत्नी मौसम कुमारी उम्र लगभग23 वर्ष से बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग होने की बात बताई जाती है। गांव में हो रही चर्चा को गर माने तो मौसमी कुमारी की मां ने भी अपनी पति का प्रेम प्रसंग के कारण ही हत्या करवा करके एक युवक के साथ भाग  गई थी। क्योंकि मौसमी के पिता की 2 शादियां थी। मृतक के पत्नी भागने वाली मां का ही संतान है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को थाना कांड संख्या-147/25 दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है/।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom