Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिले के मुख्य सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपया घूस निगरानी की टीम ने मंगलवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।

 जिले के मुख्य सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपया घूस निगरानी की टीम ने मंगलवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। 


बरौनी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

निगरानी विभाग की टीम ने उनको जीरो माइल में एक होटल के समीप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत बेगूसराय लाकर उनसे पूछताछ की रही है।

ज्ञात हो की बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन का गोदाम बनवाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। इस आवेदन को स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाने के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे।

लेकिन पैक्स अध्यक्ष पैसा देने के लिए तैयार नहीं थे। अंत में 10 हजार में सौदा तय हुआ। सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी ने कहा कि 10 हजार रुपया दीजिएगा, तभी गोदाम बनाने के लिए आवेदन आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष ने इसकी शिकायत 15 सितंबर के निगरानी विभाग पटना के कार्यालय में जाकर की थी।

इधर निगरानी विभाग पटना के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार 15 सितंबर को गोदाम बनाने की स्वीकृति के लिए पैसा मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी के बीच पैसा का लेनदेन तय हुआ था।

सहकारिता प्रसार पपदाधिकारी मंगलवारि को राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे। वहां से लौटने के दौरान जीरो माइल में एक होटल के समीप अधिकारी ने 10 हजार रुपया लेकर बैग में रखा। तभी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom