सिमरिया गांव में प्रथम सत्र के कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा पंचायत भवन चौक एवं दिनकर आवास स्थित दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला, एसपी मनीष, बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश, बरौनी एनटीपीसी परियोजना प्रमुख जयदीप घोष व बरौनी हर्ल के हेड संजय कुमार गुप्ता द्वारा दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। = दिनकर जी के जयंती के दूसरे दिन 24 सितंबर को सिमरिया के दिनकर स्मृति सभागार, दिनकर पुस्तकालय के प्रांगण में दिल्ली विश्वविद्यालय हिंदी विभाग कला संकाय के प्रोफेसर अपूर्वानंद, अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली हिंदी विभाग के प्रोफेसर सह प्रसिद्ध लेखक, डा० सिद्धार्थ शंकर राय ,जीडी कॉलेज बेगूसराय के एसोसिएट प्रोफेसर डा अभिषेक कुंदन द्वारा उद्बोधन होगा। इस अवसर पर स्मारिका समर शेष है -- 13 का विमोचन भी किया जाएगा। राष्ट्रकवि दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संध्या 5:00 बजे से दिनकर आवास सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया द्वारा किया जाएगा।


