Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मनरेगा में पीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित

 मनरेगा में पीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित

बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

बरौनी प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में पंचायत रोजगार सेवकों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी श्री मुकेश ने लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाए । उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी 15 पंचायत में लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करें एवं कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने कहा अधूरे कार्य को पूरा करने में प्रगति लायें। मौके पर लेखापाल पिंकी कुमारी, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार, संजीव कुमार , दिलीप कुमार, नंदकिशोर सिंह, उमाशीष कुमार, डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom