सी पी राधाकृष्णन 152 मतों के अंतर से उपराष्ट्रपति चुने गए। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई
विपक्ष के लाख कोशिशों के बावजूद भारत के 17 वे उपराष्ट्रपति के रूप में 452 मत पाकर विजई घोषित हुए।
विपक्ष के उम्मीदवार रेडी को मात्र 300 मत ही प्राप्त हुए। एणडीय गठबंधन के लाख कोशिशें के बावजूद भी राजग गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 152 मतों से विजई घोषित हुए।राजग गठबंधन में छाई खुशियों की बहार। इस चुनाव में लोकसभा एवं राज्यसभा के 781 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार था ।चुनाव में हार के बावजूद सुदर्शन रेड्डी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
विश्व के नेता माने जाने वाले भारत के प्रधानमंत्री (प्रधान सेवक-चौकीदार) मान्यवर नरेंद्र दामोदर दास मोदी के मास्टर स्ट्रोक के सामने एणडीय गठबंधन चारों खाने चित हो गई। एक भी चाल उनकी कामयाब नहीं हुई। जिस विपक्षी दलों ने श्रद्धेय नरेंद्र दामोदरदास मोदी का विरोध करते-करते लोकतंत्र की मर्यादा को दाग लगाते हुए महिलाओं के मान मर्यादा को भी अमर्यादित कर दिया। यहां तक की प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के नाम पर भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर देश के नागरिकों, मां, बहनों के बीच अपनी अमर्यादित पहचान बनाई। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा के बाद रजक गठबंधन द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले, कई राज्यों के राज्यपाल रहे, सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार बनाया। जो विपक्षियों को रास नहीं आया। और उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिन्हें हार का मुख देखना पड़ा। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के माननीय का मतदान होता है। जिन्होंने रजक गठबंधन के विद्वान उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को अपना बहुमूल्य मत देकर उपराष्ट्रपति पद पर विराजमान होने की स्वीकृति प्रदान की। जिसको लेकर पूरे भारतवासी में खुशियों की बहार आ गई। इस मतदान में 781 माननीयो को मतदान देने का अधिकार था। चुनाव में कल 99% मतदान दर्ज किए गए। एनडीए जेसीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके गठबंधन के सभी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।








