Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पांच बच्चियों के पिता बीहट गुरदासपुर टोला वार्ड संख्या 26 निवासी योगिंदर सिंह के 40 वर्षीय बड़े पुत्र गोपाल कुमार सिंह का घर आने के क्रम में सड़क हादसे में मौत हो गई।

 परदेस गए रोजी-रोटी के लिए युवक की सरक हदसे में हुई मौत ।

पांच बच्चियों के पिता बीहट गुरदासपुर टोला वार्ड संख्या 26 निवासी योगिंदर सिंह के 40 वर्षीय बड़े पुत्र गोपाल कुमार सिंह का घर आने के क्रम में सड़क हादसे में मौत हो गई।

मृतक गोपाल गुजरात के सूरत में एक ठेकेदार के यहां बाल बच्चों की रोटी रोजी के लिए काम करने गया था।

परिजनों को इसकी सूचना एक सप्ताह बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा दी गई। सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट 

अपने और अपने परिवार के पेट की भूख की आग मिटाने के लिए लोग कहीं भी जाकर मजदूरी करके बाल बच्चों का भरण पोषण करते हैं। पांच बच्चियों के पिता बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या-26 गुरदासपुर टोला निवासी योगीद्र सिंह के बड़े पुत्र 40 वर्षीय गोपाल कुमार सिंह गुजरात के सूरत में एक ठेकेदार के अंदर कार्यरत थे। जहां से अपने घर बिहार के बेगूसराय जिला नगर परिषद बीहट आने के क्रम में एक बड़े वाहन के चपेटे में आने से बुरी तरह से घायल हो गए। जहां स्थानीय प्रशासन ने उन्हें इलाज हेतु स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान गोपाल की मृत्यु हो गई। स्थानीय प्रशासन ने उनके जेब से बरामद आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड के आधार पर सूरत पुलिस ने बेगूसराय के एफसीआई थाना पुलिस को फोटो सहित सूचना दी। सूचना पाते ही एफसीआई थाने की पुलिस ने बीहट गुरदासपुर टोला जाकर उनके परिजनों को फोटो दिखाते हुए इसकी सूचना दी । सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के छोटी-छोटी पांच बच्चियों में से सबसे बड़ी 11 वर्षीय गौरी कुमारी, 9 वर्षीय अंजली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, उपासना कुमारी एवं सबसे छोटी राधा कुमारी है। परिजनों के अनुसार घटना की सूचना एक सप्ताह बाद हम सबको मिली है। घटना को लेकर ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पिता के अनुसार परिवार चलाने के लिए बड़े पुत्र पर ही पूरा दायित्व था। न जाने ईश्वर की क्या माया थी की पांच बच्चियों के पिता और परिवार का सहारा छिन गया।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom