सभी विद्यालय के बच्चों को दिया जाएगा एल्बेंडाजोल की गोलीः डॉ मनोज
बीहट बेगूसराय 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी सरकारी विद्यालयों में एल्बेंडाजोल का टैबलेट दिया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि 19 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर बच्चों को दवा दी जाएगी। उन्होंने कहा 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधा गोली चूर्ण बनाकर खिलाना है। 5 वर्ष के बच्चों को एक गोली चूर्ण बनाकर खिलाना है। जबकि 5 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली सीधे खिलाया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार शिक्षक विजय कुमार नीरज कुमार सुधीर कुमार राजकुमार संध्या कुमारी अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।








