विपक्ष-,, को गरीबों की चिंता नहीं, चिंता है तो सिर्फ घुसपैठियों की बीते दिनों विपक्ष ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी। गृह मंत्री-कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का मंत्र दिया।
गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं को घुसपैठिए ही उनका वोट बैंक है।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास के डेहरी, शाहाबाद और मगध जबकि बेगूसराय वो मुंगेर पटना प्रमंडल के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घुसपैठिए मुक्त बिहार बनाने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी वो तेजस्वी यादव ने यह संदेश दिया की घुसपैठये ही हमारा वोटर है जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। जिसे हम होने नहीं देंगे।
विपक्ष के द्वारा यात्रा का उद्देश्य और यात्रा का विषय बिहार में अच्छी शिक्षा लाना नहीं था, रोजगार लाना नहीं था,राज्य में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना नहीं था, हर गांव में रोड पहुंचाना नहीं था। विपक्ष के नेताओं द्वारा यात्रा का उद्देश्य सिर्फ वो सिर्फ यह था कि जो बांग्लादेश से घुसपैठिये आकर बस गए हैं, उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं मुखिया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राहुल गांधी ,लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव से पूछ रही है की घुसपैठियों को वोट का अधिकार कैसे और क्यों दिया दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठियों को मुफ्त राशन घर और नौकरी क्यों मिलनी चाहिए। जबकि वह हमारे देश का निवासी नहीं है। लेकिन विपक्ष घुसपैठियों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया करवाना चाहती है।
श्री शाह ने कहा कि लालू प्रसाद एंड कंपनी को बिहार के गरीबों की चिंता कभी नहीं रही। सरकार द्वारा गरीबों को मिलने वाली गैस सिलेंडर, घर, मुफ्त राशन, शौचालय, बिजली और 5 लाख का मुफ्त इलाज किसने दिया है। जबकि 14 ई ,से पूर्व यह सब नियम किसी सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया था। यह सब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी द्वारा राजग गठबंधन की ओर से गरीब जनता के बीच दिया जा रहा है। लेकिन विपक्ष के नेताओं द्वारा यह सभी सुविधाएं घुसपैठियों के बीच दिलवाने के प्रयास में यात्राएं निकाली जा रही है। यहां तक की चुनाव आयोग पर भी झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जो सरकार के लिए संभव नहीं है।


