बिहार विधानसभा में चुनाव के लिए 243 सीटों पर जन सुराज पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में बताई जाती है।
मां भगवती की कलश स्थापना के दिन या दो दिन बाद 50 से 100 प्रत्याशियों के नाम का लिस्ट जारी हो सकती है।
बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का कार्यक्रम अंतिम चरण में है।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के 243 सीटों पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेंगे। उनके द्वारा 22 सितंबर दुर्गा पूजा के कलश स्थापना के दिन या उसके दो दिन बाद 50 से 100 प्रत्याशियों के नामो का लिस्ट जारी कर सकते हैं। जैसा कि विश्व सूत्रों से खबर मिल रही है।अभी जन सुराज पार्टी द्वारा बेगूसराय के सातों विधानसभा के गांव- गांव में पार्टी का पद यात्रा चल रहा है।
बखरी और तेधड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा पद यात्रा का कार्य पूरा हो चुका है।अब दूसरे विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का कार्य चल रहा है ।
141 चेरियां दरियापुर क्षेत्र से दावेदार प्रत्याशियों में राजीव नयन ऊर्फ पोलो, मंझौल के, टिंकू राय मुखिया बाड़ा के, डॉक्टर मृत्युंजय चेरिया बरियारपुर के ,सुभद्रा सहनी और रवि रौशन कुशवाहा छौड़ाही क्षेत्र से यह संभावित पांचो प्रत्याशी बताए जाते हैं।
बछवाड़ा विधानसभा से --
अशोक कुमार चौधरी, रसीदपुर के, मजहर अली, मंसूरचक के ,दिलीप महतो और विपिन चौधरी पूर्व जिप सदस्य भगवानपुर क्षेत्र के यही चारों संभावित प्रत्याशी हैं।
तेधड़ा विधानसभा से -- आर० एन० सिंह, सोनू शंकर, मोसादपुर के ,कुमार गौतम निपनिया गांव के, और मो० रिजवान उस्मानी बरौनी के संभावित उम्मीदवार बताए जाते हैं।
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से -- डॉ रंजन कुमार चौधरी, बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के कुशेश्वर भगत, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुधांशु कुमार उप प्रमुख घर मटिहानी गुड़गांव यह तीनों संभावित प्रत्याशी बताए जाते है।
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से --
संजय गौतम (पार्टी के प्रमंडल संयोजक) रतनपुर गांव के ,रीता सिंह, लाखों गांव की पूर्व प्रखंड प्रमुख, सुरेंद्र सहनी पूर्व मुखिया नीमा चांदपुरा गांव के ,गुलशन ग्रोवर ,घर - नौला गांव यही चारों संभावित प्रत्याशी है।
बखरी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से --
डॉ संजय पासवान तिलरथ के, किरण कुमारी, गढ़पुरा कोरियामा गांव की, पति वेद प्रकाश सहनी, पूर्व बखरी डीएसपी रामचंद्र राम, गौतम सदा बखरी के, शिवचंद्र पासवान प्रखंड प्रमुख और अवनीश कुमार पासवान, मुखिया यही कुल छह प्रत्याशी बखरी क्षेत्र के दावेदार बताए जाते हैं।


