Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रंगदारी मांगने पहुंचे दो युवक चढ़े ग्रामीणों के हत्थे, ग्रामीणो ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

रंगदारी मांगने पहुंचे दो युवक चढ़े ग्रामीणों के हत्थे, ग्रामीणो ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।


पकड़े गए दोनों के पास से एक देशी पिस्तौल तीन जीवित गली एवं बिना नंबर की सुपर सिलेंडर बाइक बरामद की गई है।


गिरफ्तार किए गए दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत वार्ड संख्या 11 के 18 वर्षीय गुलशन कुमार वो 21 वर्षीय प्रिंस कुमार पिता रणधीर सिंह के रूप में की गई है।

बरौनी/वेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत के अजगर बर बिनलपुर गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने रंगदारी मांगने पहुंचे दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपितों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन गोली एवं बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। ग्रामीण अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के संग आंगनबाड़ी केंद्र के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे बाइक से पहुंचे दोनो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि मछली मारने का तीन हजार रुपये महीना मुझे भी देना होगा, अन्यथा जान से मार देंगे। जिसका स्थानीय लोगों के सहयोग से विरोध करने पर उक्त दोनों युवक ग्रामीणों से घिरते देख  भागने लगा।, लेकिन भागने के क्रम में गिर जाने के कारण ग्रामीणों के हाथों पकड़े गए। और तत्क्षण संबंधित थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस ने भी त्वरित गति से दल -बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों को हथियार सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही S.I. मनीष कुमार, गस्ती सशस्त्र बल के साथ  मौके पर पहुंची ,और ग्रामीणों की मदद से दोनों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या  -11 निवासी रणधीर सिंह के पुत्र गुलशन कुमार (18) और प्रिंस कुमार (21)के रूप में की गई। 

ग्रामीणों द्वारा पकड़े हुए दोनों युवक की पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom