Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बनवारीपुर डीह में बेगूसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया

 बनवारीपुर डीह में बेगूसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया।

संवाददाता रामाधार सहनी की रिपोर्ट

बेगूसराय जिला अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के बनवारीपुर पंचायत के वार्ड नंबर -09 के बनवारीपुर डीह में बेगूसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता राम सागर दास ने किया l मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसारिक व्यक्ति का असली हितकारी मेहमान साधु संत है l ये लोग हरहालत में भला ही करेंगे l और जितना भी सांसारिक मेहमान हैं, धन भी लेंगे और श्राप भी देंगे l मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन " छतिया पिट पिट मैया रोबई छै, गिरई छै टप टप लोर है, ककड़ा से कहबई, के पतियाताई बेटा के जिया कठोर है, गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया l विशिष्ट अतिथिगण महात्मा हरर्ख दास,  डॉ सूरज दास, बिसुनदेव दास, राम बहादुर दास, राम सोगारथ दास, सुलोचना दासीन आदि संतो महंथो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l आयोजक रामचंद्र दास ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom