Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी क्षेत्र के शोकहारा -फुलवरिया एवं पिपरा हाजीपुरके विभिन्न दुर्गा _काली मंदिरो में संध्यानं आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बरौनी क्षेत्र के शोकहारा -फुलवरिया एवं पिपरा हाजीपुरके विभिन्न दुर्गा _काली मंदिरो में संध्यानं  आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शोकहारा के दश दुर्गा मंदिर एवं दो काली मंदिर, फुलवरिया के तीन दुर्गा मंदिर एवं तीन काली मंदिर सहित पिपरा चौक, राजवाड़ा के दुर्गा मंदिरों पर माता के भक्तों की संध्या काल में आरती के लिए भीड़ जमा हो रही है।



बारो छह नंबर ढाला स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा के साथ-साथ भक्तों द्वारा छागर की बलि भी दी जाती है।


बरौनी/ बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

 बरौनी क्षेत्र के लगभग 15 दुर्गा मंदिर एवं छह काली मंदिरों पर संध्या काल में माता की आरती के लिए मां बहनों की काफी संख्या में मां दुर्गा की आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र रही है ।पिपरा देवस चौक एवं राजबाड़ा में नवरात्रा के पांचवें दिन क्षेत्र के सभी  दुर्गा मंदिरों में माता  की पूजा अर्चना श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी। चारों ओर जय मां दुर्गे के जयघोष से वातावरण धार्मिक बना रहा। सिद्ध दुर्गा पीठ बीहट, मिर्जापुर चंद ,वथौली, राजवाड़ा, दुर्गा मे मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर, मैदाबभनगामा, सहुरी, बभनगामा नवदुर्गा संघ पिपरा देवस गांव के नवदुर्गा मंदिरों में संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। जबकि शोकहारा के पुराना बस स्टैंड , छोटी दुर्गा स्थान वाटिका चौक , मनोकामना मंदिर , शोकहारा बानी विलास संस्कृत हाई स्कूल के पीछे काली मंदिर , पंचदेव मंदिर, फुलवरिया थाना रोड दुर्गा मंदिर, बरौनी डेयरी के पास दुर्गा मंदिर, आलू चट्टी रोड दुर्गा मंदिर, दीनदयाल रोड के के उत्तरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, डेयरी दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, फुलवरिया गंज मंदिर, चौधरी टोला मंदिर, गरीब नाथ मंदिर, काली मंदिर, ब्राह्मण टोला(गोपी स्थान) मंदिर, लालाजी टोला के भगवती मंदिर, एन एच 28 फुलवरिया वख्तर स्थान काली मंदिरों एवं बारो छह नंबर ढाला स्थित काली मंदिर पर श्रद्धालु मां बहनों की भीड़ सायं काल में आरती के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ जुट रहे हैं । खासकर सायं काल में  मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर पिपरा चौक पर  काशी से आए पंडितों के द्वारा संध्या  आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी उत्साह के साथ जुट रही है। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है , जबकि शोकहारा के पंचदेव मंदिर, मनोकामना मंदिर, वाटिका चौक स्थित छोटी दुर्गा स्थान  में 24सो घंटा माता का पाठ निरंतर जारी है। वही बारो के दुर्गा मंदिरों पर एवं निपानिया स्थित दुर्गा मंदिर पर भी माता के भक्तों की टोली संध्याकाल में आरती के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ उपस्थित हो रहे हैं। पूजा समितियों के अनुसार शाम को मां बहने मांता  मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर माता की आरती करते हैं। संध्या काल में लगभग डेढ़ घंटे तक माता के दरबार में काफी भीड़ लगी रहती है। जबकि फुलवरिया थाना एवं बरौनी थाना के प्रशासन पूजा स्थलों पर अपनी निगरानी करते देखे जाते हैं। क्षेत्र में मां भगवती की जय जय कर से क्षेत्र गूंजायमान हो रहा है । जबकि 6 नंबर ढाला स्थित काली मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों पर सागर की बड़ी देने की प्रथा बताई जाती है।जय माता दी।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom