बरौनी थाना परिषद में शांति समिति की बैठक की गई बीहट बेगूसराय
बरौनी थाना थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता बरौनी थाना नया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन थानाध्यक्ष ने कहा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में तीव्र ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पूजा के दौरान डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध है प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा समिति को निर्देश दिया गया की लाइसेंस लेना अनिवार्य है पूजा समिति के द्वारा बैच धारक वॉलेंटियर को भी तैनात करना अनिवार्य है शरारती एवं उपद्रवी तत्त्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी कुछ पुलिस कर्मी सादे लिवास में भी मेले पर नजर रखेंगे। पूजा समिति के सदस्यों को प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। इससे किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। बरौनी थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने सभी पूजा समितियों से सरकारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा। बैठक में मौके परS.I. साक्षी ,S.I. आलोक कुमार ,S.I. अभिजीत कुमार S.I. अखिलेश कुमार ,मोहन कुमार ,दुर्गा समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार, शिक्षक नेता रवि कुमार ,मुकेश कुमार कन्हैया कुमार, सोनू कुमार प्रवीण कुमार , संतोष कुमार, सोनू कुमार, गौरव कुमार ,उमेश यादव, राहुल कुमार ,पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ,सरपंच रामप्रकाश महतो, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


