हृदय की पवित्रता के साथ जो इंसान समाज के बीच हर वर्गों के बीच प्यार बरसता है उसकी ही उसके मृत्यु उपरांत श्रद्धांजलि मनाई जाती है।
समाज सेवक, पैक्स अध्यक्ष शह पत्रकार दामोदरपुर निवासी अभिषेक भारती की हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट। भगवानपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत निवासी समाजसेवी, पैक्स अध्यक्ष शह पत्रकार अभिषेक भारती के मृत्यु उपरांत अनुमंडल पत्रकार संघ एवं सभी वर्गों के लोगों ने उनके द्वादश कर्म के दिन नम आंखों से शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जाता है कि बीते दिन अपने आवास के छत पर से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए थे। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें पटना ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में एवं पत्रकार संघ में शोक की लहर छा गई। उनके पिता भी एक शिक्षक एवं समाज के बीच चर्चित समाज से भी थे। जिनके बताए रास्ते पर चलते हुए अभिषेक भारती ने समाज और पत्रकारों के बीच अच्छी ख्याति प्राप्त कर ली थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। कहां जाता है कि जब कॉल आता है तो कुछ भी हो जाता है। भारतीय छत पर से गिरने के बाद बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज हेतु पटना ले जाय गया था, लेकिन के जाने सियाराम गति। इलाज के दौरान ही अभिषेक की मृत्यु हो गई। खबर सुनते ही परिजनों सहित समाज और पत्रकारों में शोक की लहर छा गई। कहा गया है कि जो व्यक्ति समाज के हर वर्गों में अपना प्यार और कर्म के बदौलत छाप छोड़ता है। इस व्यक्ति का शोक सभा मनाया जाता है।द्वादसा कर्म के दिन तेघरा अनुमंडल पत्रकार संघ एवं क्षेत्र के हर वर्गों के बुद्धिजीवियों ने उनके श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उन्हें नम आंखों से उनके चीत्र पर पुष्पांजलि अर्पीटकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर् पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज, मुकेश चौधरी, विजय भारती्, सुमित कुमार बबलू, डब्लू कुमार, अशोक कुमार सिंह, अशोक ठाकुर, अनंत कुमार, प्रभात कुमार, दयानंद गुप्ता, गणेश प्रसाद, नीरज कुमार, पंकज कुमार, विपिन सिंह सहित सैकड़ो
बुद्धिजीवियों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर नम आंखों से उन्हें याद किया। अभिषेक कुमार का जन्म 12- 9 -1982 एवं पुण्यतिथि 14.8.2025 को इलाज के दौरान पटन में निधन हो गया था ।




