Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय शहर में बहेगी विकास की गंगा । ट्रैफिक चौक से डाकबांग्ला चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए भेजा गया प्रस्ताव ।

बेगूसराय शहर में बहेगी विकास की गंगा । ट्रैफिक चौक से डाकबांग्ला चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए भेजा गया प्रस्ताव ।


राजेंद्र पुल स्टेशन एन एच 31 से सिमरिया घाट का फोर लाइन पथ निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया ।

लोहिया नगर रेलवे ऊपरी सड़क पुल के समानांतर नए ऊपरी फ्लाईओवर पुल निर्माण हेतु भी प्रस्ताव भेजा गया। 

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास।

 जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने पत्रकारों को बताया की बेगूसराय के विकास के लिए कई प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। जिसमें ट्रैफिक चौक से लेकर डाक बंगला चौक तक फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है ,इस फ्लाईओवर से दो ब्रांच निकलेगी । पहला ब्रांच कचहरी चौक से लेकर कैंटीन चौक तक तथा दूसरा ब्रांच काली स्थान चौक से लेकर छितनौर कोठी तक। जिसकी लंबाई  2.316 किमी है।इस पर खर्च 500 करोड रुपए आएंगे। ये बातें डीएम तुषार  सिंगला द्वारा मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर कहा गया है । इसके अलावे सुभाष चौक NH -31 से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक SH - 55 तक 4 लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव सरकार भेजा गया है। इस सड़क की लंबाई 1.8 किमी है। इस पर खर्च की राशि 23 करोड़ 52 लाख 24  हजार रुपए आएंगे।

 इसके साथ ही अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वैदिक कॉलेज से वीर कुंवर सिंह चौक SH - 55 तक 4 लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति हेतु  सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इस योजना की लंबाई 760 मीटर है, तथा इसके निर्माण पर खर्च 7 करोड़ 16 लाख 7 हजार रुपए आएंगे ।वहीं शहर के लोहिया नगर, रेलवे ऊपरी सड़क पुल के समानांतर नये उपरी फ्लाई ओवर पुल निर्माण  हेतु  भी प्रस्ताव भेजा गया है। इस योजना की लंबाई 1250 मीटर है जिस पर खर्च की राशि 250 करोड रुपए हैं। जिलाधिकारई ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया है कि  राजेंद्रपुल स्टेशन  NH - 31 से सिमरिया घाट का फोर लेन पथ निर्माण हेतु भी प्रस्ताव भेजा गया है। इस सड़क की लंबाई 1 किमी है। इस पर खर्च 14 करोड़ 28 लाख 53 हजार  रुपएआएंगे। सरकार से स्वीकृति मिलते ही निविदा निकाल कर कार्य को प्रारंभ कर दी जाएगी। जिससे शहर वासियों को सुविधाएं प्राप्त होगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom