रेलकर्मी की पत्नी ने एसिड पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त समाप्त कर ली।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
गढ़हरा थाना क्षेत्र के नगर परिषद बीहट अंतर्गत वार्ड 16 गोढ़ियारी टोला निवासी रेल कर्मचारी राजेश चौधरी की करीब 47 वर्षीय पत्नी मधु कापड़ी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह बहुत दिनों से काफी बीमार थी।उनका इलाज भी चल रहा था। इस दौरान वह बीमारी से तंग होकर खुद एसिड पी ली।यह घटना सोमवार की शाम की है। अचेता अवस्था में देखकर घर के लोग उसे इलाज कराने बेगूसराय ले गए।वहां ग्लोकल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।सिंघौल थाना पुलिस ने मामले का जायजा लिया। लाश का पोस्टमार्टम करा कर गढ़हरा थाना को सुपुर्द कर दी। इस संबंध में गढ़हारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने जांचो उपरांत मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों से पता चला कि बहुत दिनों से बीमार थी। उसे तीन बार ऑपरेशन भी हो चुका था। वह खुद अपने को परेशान महसूस कर आत्महत्या कर ली।




